लाइव टीवी

'कूकू चिड़िया जैसी राहुल गांधी की हालत हो गई है', किसान आंदोलन से जुड़ी तस्वीर शेयर करने पर पात्रा का तंज 

Updated Sep 06, 2021 | 14:50 IST

Rahul Gandhi Farmer's rally pic : भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी जमीन पर उतरकर राजनीति नहीं करते हैं। वह ट्विटर पर भ्रम की राजनीति करते हैं।

Loading ...
मुख्य बातें
  • राहुल गांधी ने किसान महापंचायत की एक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की
  • तस्वीर के साथ राहुल ने लिखा ‘डटा है, निडर है, इधर है भारत भाग्य विधाता!’
  • भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी भ्रम की राजनीति करते हैं

नई दिल्ली : मुजफ्फरनगर में किसानों की ‘महापंचायत’ को सफल बताते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रैली की एक तस्वीर पोस्ट की लेकिन वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निशाने पर आ गए। उन्होंने ‘महापंचायत’में उमड़ी भीड़ की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘डटा है, निडर है, इधर है भारत भाग्य विधाता!’ कांग्रेस नेता के इस ट्वीट के बाद भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। संबित ने कहा कि राहुल गांधी भ्रम की राजनीति करते हैं। वह खुद मेहनत नहीं करना चाहते, उनकी आदत बंदूक दूसरे के कंधे पर चलाने की हो गई है। 

'कूकू चिड़िया जैसे हो गए हैं राहुल'
संबित पात्रा ने कहा, 'राहुल गांधी जमीन पर उतरकर राजनीति नहीं करते हैं। वह ट्विटर पर भ्रम की राजनीति करते हैं। किसान महापंचायत की आज उन्होंने एक तस्वीर साझा की है जो कि पुरानी है। उनकी हालत कूकू चिड़िया की तरह हो गई है। कूकू चिड़िया कभी मेहनत नहीं करती, वह अपना घोसला खुद नहीं बनाती। कांग्रेस अध्यक्ष विहीन है और वह जमीन पर किसी मुद्दे को उठा नहीं पा रही। यह बात राहुल गांधी को पता है। वह दूसरे के कंधे पर बंदूक चलाकर अपने संगठन को कमजोर बना रहे हैं।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।