लाइव टीवी

Kanpur Murder: कानपुर में युवक की हत्या की सनसनीखेज वारदात, कनपटी से सटाकर मारी गोली, सिर में धंसी मिली बुलेट

Updated Sep 22, 2022 | 15:31 IST

Kanpur Murder News: कानपुर के पनकी में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव सरायमीता गांव के बाहर हाईवे किनारे पड़ा मिला। पोस्टमार्टम में गोली रिकवर हो गई है। वह दिमाग में फंसी हुई थी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
पनकी में युवक की गोली मारकर हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • पनकी में युवक की कनपटी पर गोली मारकर हत्या से सनसनी
  • पोस्टमार्टम में दिमाग में फंसी गोली हुई रिकवर
  • अवैध संबंधों और संपत्ति विवाद को लेकर हत्या का शक

Kanpur Murder: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। कानपुर के फर्टिलाइजर चौराहा पनकी के पास निजी कंपनी के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का लहूलुहान शव पुलिस को चौराहे के पास मिला। हैलट ले जाने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को शव को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम में गोली रिकवर हो गई है। वह दिमाग में फंसी हुई थी। परिजनों ने इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी। लेकिन पुलिस ने अपने स्तर से तफ्तीश शुरू कर दी है। किसी करीबी पर वारदात को अंजाम देने का शक है। युवक के भाइयों ने अवैध संबंधों और संपत्ति विवाद को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। 

सरायमीता के रहने वाले नूरबख्श के चार बेटों में सबसे छोटे मोहम्मद आलम (35) पनकी इंडस्ट्रियल एरिया की एक मोटर कंपनी में कार्य करता था। मोहम्मद आलम की पत्नी ने घर के बाहर परचून की दुकान कर रखी है।

सिर में फंसी मिली बुलेट

बुधवार की सुबह मोहम्मद आलम लहूलुहान हालत में फर्टिलाइजर चौराहे के पास सड़क किनारे मिला था। उसकी बाइक बगल में ही खड़ी थी। आलम के बाएं कान के नीचे के हिस्से से गोली मारी गई थी। गोली कान के नीचे के हिस्से को फाड़ते हुए दिमाग में जा फंसी। जिसके चलते सिर की दो हड्डियां भी टूट गईं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण ज्यादा खून बहना भी बताया गया है। मृतक के भाइयों ने आलम के साथ कार्य करने वाले एक सहकर्मी पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि, अवैध संबंधों के चलते आलम का सहकर्मी से विवाद था। हत्या के दिन सहकर्मी ड्यूटी पर नहीं गया था। साथ ही पुलिस की जांच में सहकर्मी की मोबाइल लोकेशन वाराणसी में मिली है। वहीं जनवरी में उसकी पत्नी से भी मारपीट हुई थी।

हत्या की धाराओं में एफआईआर दर्ज

एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला के अनुसार, अभी अज्ञात के खिलाफ हत्या की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पीड़ितों ने जितने विवादों के बारे में जानकारी दी है उन सभी को देखा जाएगा। जिन पर उन्होंने शक जताया है, उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। विवेचना में जो भी तथ्य निकलेंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Kanpur News in Hindi (कानपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।