लाइव टीवी

3 Steamed recipes for weight loss: वजन घटाने में मदद करेंगी ये 3 स्वादिष्ट स्टीम्ड रेसिपी

Updated Jan 22, 2021 | 22:58 IST

3 Steamed recipes for weight loss: वजन कम करने के कई तरीके हैं। रेग्‍युलर एक्‍सरसाइज और डाइट पर नियंत्रण से वजन घटाया जा सकता है। यहां जानिए तीन ऐसी रेसिपी के बारे में जो वजन घटाने में मदद करेंगी।

Loading ...
Steamed Recipes for Weight Loss
मुख्य बातें
  • मोमोज आमतौर पर सभी को पसंद होता है।
  • मकई के दानों से स्‍टीम्‍ड कॉर्न तैयार किया जाता है।
  • स्टीम्ड पोहा ऐसी चीज है जिसमें तेल वगैरह का इस्‍तेमाल नहीं होता है।

3 Steamed recipes for weight loss: वजन कम करने के कई तरीके हैं। रेग्‍युलर एक्‍सरसाइज और डाइट पर नियंत्रण से वजन घटाया जा सकता है। कई लोग वजन घटाने को आहार में सूप, सलाद और उबले हुए खाने को शामिल कर लेते हैं। इस समय आपको अपने पसंदीदा फ्राइड स्नैक्स से दूरी बनानी होती है। ऐसे लोग जिन्‍हें चटपटा खाने की आदत है और वजन घटाने के दौरान वह कुछ ऐसा नहीं खा पाते हैं तो उनको हम बता रहे हैं बेहद स्‍वादिष्‍ट तीन स्टीम्ड रेसिपीज के बारे में जिन्‍हें वह वजन घटाने की प्रक्रिया के दौरान खा सकते हैं। 

स्टीम्ड मोमोज
मोमोज आमतौर पर सभी को पसंद होता है और लोग इस लोकप्रिय स्ट्रीट फूड को बहुत चाव से खाते हैं। आप इसे घर पर बनाकर खाएं। इसमें पनीर या फिर चिकन जैसी की प्रोटीन रिच सामग्री का डाल सकते हैं और इसकी बाहर परत के लिए आटे का इस्तेमाल करें। स्टीम में इसे पकाएं और चिली टोमैटो सॉस के साथ खाएं। 

स्टीम्ड कॉर्न
मकई के दानों को निकालकर भाप देकर स्‍टीम्‍ड कॉर्न तैयार किया जाता है। इसके लिए मकई के स्‍टीम्‍ड किए हुए दानों पर चाट मसाला और नींबू का रस डालकर खा सकते हैं। दोपहर के भोजन के बाद भी आपको भूख लगती है तो इसे खा सकते हैं। आप चाहें तो इसे नाश्‍ते के समय भी खा सकते हैं। 



स्टीम्ड पोहा
स्टीम्ड पोहा ऐसी चीज है जिसमें तेल वगैरह का इस्‍तेमाल नहीं होता है। वैसे तो इंदौर में पोहा मशहूर है लेकिन अब ये उत्‍तर भारत में भी प्रिय नाश्‍ता माना जाता है। इसे बनाने की प्रक्रिया है जहां भाप पर पोहा बनाया जाता है। उसके बाद इसमें प्‍याज, टमाटर, हरा धनिया डालकर खाना जाता है। आप चाहें तो इसमें करी पत्‍ता, अनार के दाने और मूंगफली दाना भी डाल सकते हैं।