लाइव टीवी

Bali Facts: बाली में बच्चों के होते हैं केवल ये चार नाम, साल में होते हैं केवल 210 दिन, जानिए ये दिलचस्प बातें

Bali Indonesia Facts
Updated Nov 16, 2022 | 17:24 IST

Indonesia Capital Bali Facts: इंडोनेशिया की राजधानी बाली में जी20 का सालाना वैश्विक सम्मेलन चल रहा है। बाली जहां अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में चर्चित है। वहीं, इस देश से जुड़ी कई ऐसी दिलचस्प बातें हैं, जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जानिए बाली से जुड़ी ये दिलचस्प बातें।

Loading ...
Bali Indonesia FactsBali Indonesia Facts
Bali Indonesia Facts
मुख्य बातें
  • जी 20 का वैश्विक सम्मेलन इंडोनेशिया की राजधानी बाली में हो रहा है।
  • बाली देश में हर साल हजारों की संख्या में भारतीय छुट्टियां मनाने जाते हैं।
  • बाली देश से जुड़ी कई दिलचस्प बातें हैं, जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

Indonesia's Capital Bali Facts: जी20 देशों का सालाना वैश्विक सम्मेलन इस साल इंडोनेशिया की राजधानी बाली में आयोजित किया जा रहा है। दुनियाभर के राष्ट्राध्यक्ष इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए बाली पहुंचे हैं। भारत का प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। इंडोनेशिया की राजधानी बाली में हर साल हजारों की संख्या में भारतीय टूरिस्ट छुट्टियां मनाने के लिए जाते हैं। बाली देश अपनी खूबसूरती के लिए पॉपुलर है। वहीं, इससे जुड़ी कई दिलचस्प और हैरान करने वाली बातें हैं, जिन्हें जानकर आप चौंक जाएंगे। 

बाली में बच्चों के केवल चार नाम होते हैं। पहला बच्चे का नाम वायन, पुटु, गेडे होता है। दूसरे बच्चे का नाम माडे, काडेक या फिर नेनगाह है।  तीसरे बच्चे का नाम न्योमन या कोमाग होता है। वहीं, चौथे बच्चे का नाम केतुत होता है। इसके बाद यदि पांचवां बच्चा होता है तो ये चक्र एक बार फिर दोबारा से शुरू होता है। वहीं, लड़कियों की बात करें तो पहली बेटी का नाम नी लुह होता है। यदि घर में बेटा पैदा हुआ है तो उसके नाम के आगे आई लगा होता है जैसे- आई वयान पेजंग। वहीं, लड़की के नाम की शुरुआत नी से होती है जैसे नी केतुत।

Also Read: भारतीयों के लिए भूटान घूमना हुआ महंगा, जानें कितना देना होगा पैसा    

बच्चे की रक्षा के लिए चार फरिश्ते
बाली में मान्यता है कि जब बच्चा पैदा होता है तो उसकी रक्षा के लिए चार फरिश्ते आते हैं। ये चारों फरिश्ते उसे बुरी आत्माओं या दुर्घटना से बचाते हैं, जब तक वह चार साल नहीं हो जाता। बच्चे के मां-बाप उसे जमीन में नहीं रखते जब तक वह तीन महीने का नहीं हो जाता है। ऐसे में 12 हफ्तों तक माता-पिता बच्चे को अपनी गोद में ही रखते हैं।  

Also Read: पहाड़ घूम घूम कर थक गए हैं, साउथ के इन बेस्ट डेस्टिनेशन में करें ट्रिप

साल में होते हैं केवल 210 दिन
भारत समेत दुनिया के ज्यादातर देशों में 365 दिन का एक साल होता है। बाली में केवल 210 दिन का एक साल होता है। दरअसल यहां पावुकॉन कैलेंडर फॉलो किया जाता है। इसमें साल को छह महीनों में बांटा हुआ है। यहां पर हर महीने 35 दिन के होते हैं।  

भारत में जहां चार ऋतुएं होती हैं। वहीं, बाली में केवल दो ही मौसम होते हैं। पहला ड्राई सीजन अप्रैल से शुरू होता है और अक्टूबर तक चलता है। वहीं, दूसरा बरसात का मौसम जो अक्टूबर से शुरू होता है और अप्रैल तक चलता है।