लाइव टीवी

बॉलीवुड पर छाया है ओवरसाइज आउटफिट का जादू, अनुष्का शर्मा समेत ये एक्ट्रेसेस दिखा चुकी हैं जलवा

Updated Sep 06, 2020 | 15:03 IST

Bollywood Actresses: कंफर्टेबल और ओवरसाइज कपड़े ज्यादातर लोगों की पसंद हैं। इसे जब चाहे जैसे चाहे कैरी कर सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे स्टार्स के बारे में बताएंगे जो ओवरसाइज कपड़ों काफी स्टाइल से कैरी करते हैं। 

Loading ...
बॉलीवुड पर छाया है ओवरसाइज आउटफिट का जादू
मुख्य बातें
  • इन एक्ट्रेसेस ने दिखाया ओवरसाइज कपड़ों में अपना जलवा।
  • कैजुअल या फिर कुछ अलग दिखने के लिए कर सकती हैं ट्राई।
  • इस तरह खुद को स्टाइलिश बना सकती हैं।

गर्मियों में हम अक्सर कम्फर्टेबल और ओवरसाइज कपड़े चुनते हैं, इन कपड़ों में आप न सिर्फ खुलकर सांस ले सकते हैं बल्कि यह सबसे लंबे समय तक स्टाइल में रहती हैं। सिर्फ घर पर ही नहीं, बल्कि आप अपने कैजुअल आउटिंग के लिए भी ओवरसाइज आउटफिट पहन सकती हैं। लेकिन ओवरसाइज कपड़ों को स्टाइल बनाना कोई आसान काम नहीं है। यह आसान दिखता है लेकिन एक गलती आपके पूरे लुक को खराब कर सकती है। वहीं कई ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं जिन्होंने ओवरसाइज आउटफिट को न सिर्फ अपना स्टाइल बनाया बल्कि वें इसमें काफी कूल भी नजर आती हैं।

उनके यह लुक आपको इंस्पायर कर सकते हैं। बता दें कि इन कपड़ों को रॉक करने का सबसे बेसिक और आसान तरीका है ओवरसाइज्ड जींस के साथ ओवरसाइज स्वेटशर्ट कैरी करना। बॉलीवुड की कई ऐसे एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने इन ओवरसाइज आउटफिट को अपना न सिर्फ स्टाइल बनाया बल्कि इसमें वो काफी खूबसूरत भी नजर आई हैं। स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड एंट्री लेने वाली अनन्या पांडे येलो कलर के स्वेटशर्ट,वाइट डेनिम और वाइट स्नीकर्स में बेहद कूल नजर आ रही हैं। इस कैजुअल लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।

बॉलीवुड में फिल्म गोल्ड से डेब्यू करने वाली मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने ओवरसाइज कुर्ते में एक तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में एक्ट्रेस एकदम परफेक्ट होम लुक में नजर आ रही हैं। इस कुर्ती में मौनी रॉय बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं उनकी यह कुर्ती बेहद आरामदायक दिख रही है।

बॉलीवुड की फैशन डीवा सोनम कपूर भी ओवरसाइज कपड़ों में नजर आ चुकी हैं। सोनम कपूर की चेकर्ड मिडी ड्रेस में बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं, उनका यह लुक को लोगों को इंस्पायर कर सकता है। सोनम की तरह अगर आप चाहे को स्किनी पैंट और लेदर बूट्स के साथ शर्ट ड्रेस को पेयर कर सकती हैं। एक्सेसरीज के तौर पर गले चोकर कैरी कर सकती हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की एयरपोर्ट लुक काफी पसंद किया जाता है। सामने आई तस्वीर में एक्ट्रेस एयरपोर्ट लुक में काफी स्टाइलिश नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस की स्टाइल को कॉपी करना चाहती हैं, तो आप ओवरसाइज स्वेटर के साथ बॉयफ्रेंड जींस कैरी कर सकती हैं। अपने पसंदीदा स्नीकर्स के साथ राउंड ऑफ कर सकती हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा हर आउटफिट में बेहद स्टाइलिश नजर आती हैं, लेकिन इस ओवरसाइज शर्ट में काफी कूल दिख रही हैं। अनुष्का हमेशा कम्फर्टेबल कपड़ों को पहनना पसंदत करती हैं। ऐसे में अगर आप चाहे तो ओवरसाइज़्ड क्रॉप्ड पैंट्स के साथ स्ट्राइप्ड ओवरसाइज़ शर्ट पेयर कर सकती हैं। इसके साथ ही आप स्नीकर्स, हूप इयररिंग्स कैरी कर सकती हैं।