लाइव टीवी

Benefits Of Oatmeal For Baby: रोजाना अपने बच्चों को खिलाएं ओटमील, जानें सेहत के लिए क्या हैं इसके फायदे

Updated May 13, 2020 | 17:21 IST

Health Benefits Of Oatmeal: बच्चों को क्या खिलाएं और क्या नहीं इसे लेकर माता-पिता काफी परेशान रहते हैं। कई ऐसे पौष्टिक आहार हैं, जिसे आप बच्चों को खिला सकते हैं। वहीं बच्चों की सेहत के लिए ओट्स फायदेमंद हैं।

Loading ...
benefits of oatmeal for kid
मुख्य बातें
  • ओटमील बच्चे आसानी से पचा सकते हैं और यह पोषक तत्वों से भरपूर हैं।
  • ओटमील पोषण के साथ-साथ बच्चे के विकास में भी सहायता करता है।
  • जानें बच्चों के लिए क्यों फायदेमंद है ओटमील

शिशुओं की स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती को लेकर माता-पिता खास ख्याल रखते हैं। इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह लिए उन्हें कुछ भी खिलाने से बचते हैं। वहीं शिशुओं को पौष्टिक आहार देना बहुत जरूरी होता है, इससे वह न सिर्फ स्वस्थ रहेंगे बल्कि तंदुरुस्ती भी बनी रहेगी। पौष्टिक आहार में शिशुओं को ओटमील देना बेहतर ऑप्शन है। बता दें कि ओटमील एक बहुत ही पौष्टिक भोजन है जिसे बच्चे आसानी से पचा लेते हैं और यह पोषक तत्वों से भी भरपूर हैं।

ओटमील एक प्रकार का अनाज है और इसमें मौजूद पोषक तत्व को स्वास्थ्य लाभ के लिए सबसे उपयोगी माना जाता है। ओट्स को खास करन वजन घटाने और भूख को नियंत्रित करने के लिए फायदेमंद माना जाता है। वहीं बच्चों के मामले में यह एक हेल्दी फूड है जिसमें कई तरह पोषक तत्व होते हैं।

आइए जानते हैं बच्चों के लिए क्यों फायदेमंद है ओटमील
उच्च फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर है ओटमील- ओटमील में उच्च मात्रा में फाइबर, मैग्नीशियम, आयरन और जिंक होता है। शिशु के विकास में उन खाद्य पदार्थों को खाने की आवश्यकता होती है, जिनमें अधिक पोषक तत्व और विटामिव होते हैं। ओटमील उनके विकास के लिए एक बेहतर ऑप्शन है क्योंकि जई नरम होते हैं। वहीं ओटमील मजबूत पोषण के साथ-साथ बच्चे के विकास में भी सहायता करता है।

ओटमील को पचाना है बेहद आसान- छह महीने की उम्र तक पहुंचने पर शिशुओं को ठोस आहार शुरू करने की सलाह दी जाती है। ओटमील एक अकेला अनाज है जिसे आपके बच्चे आसानी से पचा सकते हैं। इस साथ ही ओटमील पेट में गैस नहीं बनने देता है और पेट भरा-भरा भी रहता है। 

कब्ज से राहत दिलाता है ओटमील- कई बच्चों को नए खाद्य पदार्थ खाते ही कब्ज की समस्या होने लगती है। ओटमील फाइबर युक्त भोजन है, जो कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है और आसानी से पच जाता है। इसके साथ ही यह पेट को अच्छी तरह से साफ करता है।

अन्य खास पदार्थों के साथ आसानी से हो जाता है मिश्रित- आप शिशु के लिए ओटमील कई तरह से बना सकते हैं। अगर आप चाहे तो उसमें फल, सब्जी और अन्य चीजों को भी शामिल कर सकते हैं। इस तरह उनके ओटमील का स्वाद और बढ़ जाएगा और वह इसे एन्जॉय करते हुए खा सकेंगे। वहीं ओटमील दूध की मदद से आसानी से बन जाते हैं, इसके साथ ही यह बच्चे के लिए ठोस आहार होता है।

स्वास्थ्य के लिए भी है फायदेमंद- ओटमील में उच्च मात्रा में प्रोटीन और अन्य स्वास्थ्य तत्व होते हैं, जो आपके बच्चे की इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। इम्यूनिटी के अलावा यह बच्चों के बालों और त्वचा के लिए भी अच्छा होता है। यह ऊर्जा का भी अच्छा स्रोत है