लाइव टीवी

Kitchen Hacks: मछली से लेकर पास्ता तक, लोहे की कड़ाही में भूलकर भी न पकाएं ये चीजें, हो सकती है परेशानी

Iron Pan, Lohe Ki Kadhai
Updated Jun 06, 2021 | 07:16 IST

Kitchen Hacks in Hindi: लोहे की कड़ाही भारतीय किचन में सबसे लंबे समय से इस्तेमाल किया जा रहा है। यहां बताई गए कुछ चीजों आप को भूलकर भी लोहे की कड़ाही में ना पकाएं।

Loading ...
Iron Pan, Lohe Ki KadhaiIron Pan, Lohe Ki Kadhai
लोहे की कड़ाही
मुख्य बातें
  • लोहे के बर्तन में कभी भी खट्टी चीजें नहीं बनानी चाहिए
  • लोहे की कड़ाही में मछली बनाने पर मछली चिपक सकती है
  • यहां बताएं खाने की चीजों को भूलकर भी लोहे की कड़ाही या पैन में ना बनाएं

Kitchen Tips: किचन में खास डिश के लिए अलग-अलग प्रकार के बर्तन होते हैं। वह खास डिश उसी बर्तन में बनाया जा सकता है दूसरे बर्तन में नहीं। ठीक उसी प्रकार लोहे की कड़ाही या पैन एक ऐसा बर्तन हैं, जिसमें आप खाने की सारी सामग्री नहीं बना सकते। इसमें कुछ खास चीजें ही बनाई जा सकती है, जो आपके हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सके। 

भारतीय किचन में कई महिलाएं आज भी लोहे की कड़ाही में खाना पकाती हैं। लेकिन, ऐसा कहा जाता है कि हर व्यंजन लोहे की कड़ाही या पैन में नहीं बनाना चाहिए। जानिए, वह कौन-कौन से व्यंजन है जिससे हमें लोहे की कड़ाही या पैन में नहीं बनाना चाहिए। अगर नहीं, तो आइए जाने यहां।


लोहे की कड़ाही या पैन में नहीं बनाने वाली खाने की चीजे

खट्टी चीजें भूलकर ना बनाएं

यदि आप अपने किचन में लोहे की कड़ाही या पैन का इस्तेमाल करते हैं, तो उस बर्तन में भूलकर भी खट्टी चीजें ना पकाएं। आपको बता दें, कि लोहे की कड़ाही में खट्टी चीजें पकाने पर खाने में धातु का स्वाद आ जाता है।

भूलकर भी ना पकाएं मछली
मछली पकाते वक्त अक्सर उसका परत चिपक जाता है। ऐसे में यदि आप लोहे की कड़ाही या पैन में मछली को पका एंगे, तो आपकी मछली कड़ाही में चिपक सकती है। इसकी वजह से आपको मछली फ्राई करने में दिक्कत हो सकती है।

चावल, पास्ता और अंडा 
चावल, पास्ता और अंडा चिपचिपा होता हैं। यदि आप इसे लोहे की कड़ाही या पैन में बनाएंगे, तो  यह बिल्कुल नीचे की तरफ चिपक जाएगा और इसे आपको बनाने में काफी दिक्कत होगी।

स्वीट डिजर्ट
पैन में तो कुछ डिजर्ट तैयार किए जा सकते है, लेकिन लोहे की कड़ाही में उसे भूलकर भी ना बनाएं। उसमें पहले के खाने की गंध मौजूद रहती है, तो आपके स्वीट डिजर्ट को स्वादिष्ट के बजाय खराब बना सकती है।