लाइव टीवी

Father's Day 2022 Date: फादर्स डे 2022 में कब मनाया जाएगा, जानें क्या है इसकी डेट और इतिहास

Updated Jun 07, 2022 | 21:04 IST

Father's Day 2022 Date in India (फादर्स डे 2022 में कब है): फादर्स डे जून महीने के तीसरे संडे को हर साल मनाया जाता है। पिता को एक ऐसा मजबूत छायादार पेड़ माना जाता है, जो हर परेशानियों खुद सहता है, लेकिन अपने बच्चों पर कभी भी कोई आंच नहीं आने देता है।

Loading ...
फादर्स डे 2022 की तारीख
मुख्य बातें
  • पिता के सम्मान में फादर्स डे मनाया जाता है
  • यह हर साल जून महीने के तीसरे सप्ताह के संडे को मनाया जाता है
  • जानें फादर्स डे 2022 की डेट और मनाने की वजह

Father's Day 2022 Date:  जून महीने का तीसरा रविवार सभी लोगों के लिए बहुत खास होता है। क्योंकि इस दिन दुनिया भर में लोग फादर्स डे मनाते हैं। भारत में पिता को एक ऐसा मजबूत और छायादार पेड़ माना जाता है, जो सारी परेशानी खुद सहकर अपने बच्चों और परिवार के सदस्यों की रक्षा करता है। यदि आप इस फादर्स डे पर अपने पिता को कुछ सरप्राइस देने की सोच रहे हैं, तो आपको इससे पहले इसकी तिथि और इसे मनाने की वजह जरूर जान लेनी चाहिए। तो चलिए जानें फादर्स डे की तारीख और मनाने की वजह।

Father's Day 2022 Date: फादर्स डे 2022 की तारीख 

फादर्स डे हर साल जून माह के तीसरे सप्ताह को मनाया जाता है। इस बार फादर्स डे 19 जून को मनाया जाएगा।

Father's Day History and Importance: क्यों मनाया जाता है फादर्स डे?

फादर्स डे सबसे पहले 19 जून 1990 में अमेरिका में मनाया गया था। इसकी शुरुआत सोनोरा स्मार्ट डॉड की थी। आपको बता दें सोनोरा स्मार्ट डॉड की मां नहीं थी। उनके पिता ने उन्हें मां-बाप का प्यार दिया था। सोनोरा स्मार्ट डॉड अपने पिता के प्यार, त्याग और समर्पण को देखकर अक्सर सोचा करते थे कि साल में एक दिन पिता के नाम का भी होना चाहिए। 

यह सोचने के बाद सोनोरा स्मार्ट डॉड ने 19 जून को पहली बार फादर्स डे मनाया। बता दें 1966 में अमेरिका के राष्ट्रपति लिंडन जॉनसन ने फादर्स डे मनाने की आधिकारिक घोषणा भी की थी। इसके बाद 1972 में अमेरिका में जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाने लगा। इस दिन अमेरिका में आधिकारिक छुट्टी दी जाती है।

इसके बाद से ही फादर्स डे पूरे देश में मनाया जाने लगा। भारत में, तो इस दिन को बहुत खास माना जाता है। क्योंकि हमारे देश में पिता को एक ऐसा मजबूत छायादार पेड़ का दर्जा दिया गया है, जो हमेशा अपनों को छाया प्रदान करता हैं। जिस तरह मां बच्चे को जन्म देती है, ठीक उसी प्रकार पिता बच्चे को जीवन में जीना सिखाता हैं। वह हमें मेहनत और परिस्थितियों से लड़ना सिखाते हैं।