लाइव टीवी

ऋतिक रोशन जैसी बॉडी चाहते हैं तो इन चीजों का रखें ख्याल, अमल करना बेहद आसान

Hrithik Roshan
Updated Feb 02, 2021 | 20:06 IST

47 साल के ऋतिक रोशन जब भी बड़े पर्दे पर आते हैं तो हर एक को अपने लुक, स्टाइल और फिटनेस से दीवाना बना लेते हैं। अगर आपको भी ऋतिक जैसी बॉडी चाहिए तो ये टिप्स जरूर अपनाइए।

Loading ...
Hrithik RoshanHrithik Roshan
ऋतिक रोशन
मुख्य बातें
  • ऋतिक को हरी सब्जियां काफी पसंद हैं
  • ऋतिक ऑयली खाने से दूर रहते हैं
  • वर्कआउट के बाद फौरन नहीं खाते

ऋतिक रोशन को देख कर कौन कहेगा की वह 47 साल के हैं? अपनी पहली फिल्म कहो ना से लेकर अब तक ऋतिक की सिर्फ उम्र बढ़ी है, लेकिन उनकी बॉडी अभी भी किसी 25 साल के लड़के की तरह लगती है। बॉलीवुड में ऋतिक कई युवा एक्टर्स को मात देते नजर आते हैं। उन्हें बॉलीवुड के सबसे फिटेस्ट एक्टर्स की लिस्ट में शामिल किया जाता है।

इतना ही नहीं ऋतिक को ग्रीक गॉड ऑफ बॉलीवुड के नाम से भी जाना जाता है। उनके गुड लुक्स और टोन्ड बॉडी के वजह से उन्हें एशिया के सबसे सेक्सी मैन होने का भी खिताब मिल चुका है। ऋतिक ने कई बार अपने फिटनेस टिप्स शेयर किए हैं।अगर आपको भी ऋतिक जैसी बॉडी पाना है तो आज हम एक्टर के कुछ हेल्थ टिप्स लेकर आए हैं, जिन्हें आपको जरूर अपनाना चाहिए।

हरी सब्जियां हैं पहली पसंद

ऋतिक रोशन अपनी हेल्थ को लेकर बहुत सजग रहते हैं। वह अपने खाने में हरी सब्जियां खाना ज्यादा पसंद करते हैं। हरी सब्जी खाने से शरीर को आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं।

कम तेल वाला खाना खाते हैं 

अपने एक इंटरव्यू में ऋतिक ने बताया था कि वह कम तेल वाला खाना खाना पसंद करते हैं। उनका डाइट प्रोटीन से भरपूर रहता है। प्रोटीन की वजह से मसल्स लीन रहती हैं।

इस तरह से खाना है पसंद

जैसा कि हमने आपको बताया ऋतिक को सब्जियां खाना पसंद है और वह उन्हें स्टीम करके खाते हैं। ऋतिक बताते हैं कि उनके हेल्थ का राज हेल्दी खाना है। 

वर्कआउट-खाने के लिए यह नियम

ऋतिक रोशन वर्कआउट करने के बाद 45 मिनट तक किसी भी खाद्य या तरल पदार्थ का सेवन नहीं करते हैं। वह अपने डाइट के 2 घंटे बाद ही दूसरी डाइट लेते हैं।

ऋतिक करते हैं ये एक्सरसाइज 

ऋतिक रेशन के एक्सरसाइज प्लान में कार्डियो, सर्किट ट्रेनिंग और आर्म इक्सरसाइज शामिल है। वह हफ्ते में 4 से 5 दिन ही इक्सरसाइज करते हैं। हर दिन के हिसाब से उनके एक्सरसाइज फिक्स होते हैं।