लाइव टीवी

Sweden interesting facts and Photos:नेचुरल ब्यूटी से कोना-कोना लबरेज है स्वीडन,PHOTOS

Updated Jun 28, 2021 | 20:52 IST

sweden interesting facts and Photos: स्वीडन नदी, झीलो, झरने और समुद्र से घिरा एक बेहद खूबसूरत देश है। स्वीडन यूरोप का पांचवा सबसे बड़ा देश है जो अपनी संस्कृति और परंपरा के लिए जाना जाता है।

Loading ...
Sweden interesting facts and Photos/स्वीडन के बारे में रोचक तथ्य और तस्वीरें
मुख्य बातें
  • बाल्टिक सागर और बोथनिया की खाड़ी के पश्चिम में स्थित है यूरोप का खूबसूरत शहर स्वीडन
  • देश की जीडीपी का 1% से ज्यादा हिस्सा डोनेशन में देने वाला दुनिया का पहला देश है स्वीडन
  • स्वीडन की खूबसूरती हर मायनों में लाजवाब है

नई दिल्ली: उत्तरी यूरोप के बाल्टिक सागर और बोथनिया की खाड़ी के पश्चिम में बसा शांति प्रिय देश स्वीडन दुनिया के सबसे खूबसूरत और मनमोहक देशों में से एक माना जाता है। यहां की खूबसूरती सैलानियों को लोगों को आकर्षित करती है।

ऐसा माना जाता है कि स्वीडन की संस्कृति दुनिया की सबसे प्राचीन संस्कृतियों में से एक है जो इस देश को बाकी देशों से बहुत निराली और अनोखी बनाती है। यूरोपीय महाद्वीप पर बसा यह देश इतना सुंदर है कि जहां आपकी नजर जाती है वहीं प्रकृति की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिलती है

कहा जाता है कि स्वीडन की मशहूर जगहों में नदियां, झील और समुद्र तट शामिल हैं जिन्हें देखकर स्वर्ग की अनुभूति होती है। नवविवाहितों, पर्यावरण प्रेमियों और घूमने के शौकीन लोगों के लिए स्वीडन एक मशहूर पर्यटन स्थल है। 

अगर आप स्वीडन घूमना चाहते हैं या आपको दूसरे देशों की जानकारी इकट्ठा करना पसंद है तो आज हम आपके लिए स्वीडन से जुड़ी कुछ ऐसी जानकारी लेकर आए हैं जो आपको जाननी चाहिए।

स्वीडन की दो तिहाई जमीन है जंगलों से घिरी हुई

बहुत लोगों के लिए स्वीडन सिर्फ एक घूमने-फिरने वाली जगह है मगर आपको यह जानकर हैरानी होगी कि स्वीडन की करीब दो तिहाई जमीन जंगलों से घिरी हुई है।

इन्हीं जंगलों में ऐसे कई खूबसूरत नदी, झरने और झील हैं जो इसे एक बेहतरीन पर्यटन स्थल बनाते हैं और जिसे देखने के लिए हर साल लाखों सैलानी आते हैं। 

यूरोप का पांचवा सबसे बड़ा देश है स्वीडन

स्वीडन यूरोपीय महाद्वीप पर बसा एक खूबसूरत देश है लेकिन बहुत कम लोग यह जानते हैं कि स्वीडन यूरोप का पांचवा सबसे बड़ा देश है।

जितना बड़ा यह देश है उतनी ही कम यहां की जनसंख्या है। जानकार बताते हैं कि यूरोप में स्थित अनेक देशों में से स्वीडन उन देशों में शामिल है जिनकी जनसंख्या बेहद कम है।

मूस है स्वीडन का सबसे प्रसिद्ध जानवर

अगर आपका कभी स्वीडन जाना हुआ तो रोड पर घूम रहे मूस को देख कर चौंक मत जाइएगा क्योंकि स्वीडिश लोगों के लिए यह आम बात है।

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि स्वीडन में करीब 300,000 से 400,000 मूस हैं जो अगर एक साथ मिल जाए तो इनका अलग देश बन सकता है।

विश्व के सबसे बेहतरीन पासपोर्ट में से एक स्वीडिश पासपोर्ट

स्वीडन एक ऐसा देश है जिसका पासपोर्ट 124 देशों में बिना वीजा के एंट्री दिला सकता है। और तो और, इन देशों में पहुंचने के बाद अन्य 33 देशों के लिए वीजा मिल सकता है।

 जानकार बताते हैं कि, स्वीडिश पासपोर्ट दुनिया के सबसे बेहतरीन पासपोर्ट की लिस्ट में छठे नंबर पर है।

स्वीडिश म्यूजिक काफी पसंद किया जाता है

दुनिया भर में स्वीडिश म्यूजिक को बहुत पसंद किया जाता है और यह एक ऐसा देश है जिसने दुनिया को कई फेमस म्यूजिक आर्टिस्ट और बैंड्स दिए हैं। इसके साथ स्वीडन को हेवी मेटल बैंड्स का घर माना जाता है।

स्वीडन में बच्चों को दंड देना है सख्त मना

स्वीडन दुनिया का पहला ऐसा देश है जिसने बच्चों को मारने-पीटने पर पाबंदी लगा दी है।

इस देश में बच्चों पर हाथ उठाना और जिस्मानी सजा देना सख्त मना है। स्वीडन से प्रेरित होकर अन्य देशों ने भी बच्चों के ऊपर हाथ उठाने पर पाबंदी लगा दिया है।

यहां जीडीपी का 1% से ज्यादा हिस्सा जाता है डोनेशन में

स्वीडिश लोग अपने सौम्य और दयालु प्रवृत्ति के लिए जाने जाते हैं। यह देश भले ही विकसित देशों के मुकाबले बहुत छोटा है मगर फिर भी दुनिया में यह एक ऐसा देश है जो अपने जीडीपी का 1% से ज्यादा हिस्सा डोनेशन में देता है।

स्वीडन करता है बाकी देशों से कचरा आयात

शायद ही आप लोगों को यह पता होगा कि स्वीडन एक ऐसा देश है जो बाकी देशों से अपने देश में कचरा आयात करता है। यह बात भले ही थोड़ी अजीब लगे मगर असली तथ्य तो यह है कि स्वीडिश रीसाइक्लिंग के मामले में इतना बेहतरीन है कि यह अपने देश के कचरे के साथ दूसरे देशों के कचरे को भी रिसाइकल करता है।

बिना जंग के स्वीडन की बढ़ती है सीमा

स्वीडन के लिए यह प्रकृति की देन है कि बिना किसी जंग के यहां की सीमा बढ़ती है। दरअसल स्वीडन समुद्री तट के पास बसा एक देश है इसीलिए यहां कई इलाकों में समुद्री तट के पास जमीन में इजाफा देखा गया है। हाल ही में, स्वीडन का furuögrund शहर की जमीन 1 साल में 9.2mm बढ़ी थी जो सबसे बड़ा लैंड एलिवेशन माना जा रहा है। (सभी तस्वीरों के लिए साभार -हितांशु त्रिपाठी)