लाइव टीवी

दुन‍िया की वो 7 खूबसूरत जगहें, जिनको हमने बॉलीवुड फ‍िल्‍मों से जाना

Updated Sep 07, 2020 | 16:50 IST

Bollywood movies in foreign locations : बॉलीवुड फिल्मों को शानदार और खूबसूरत लोकेशन पर शूट करने का चलन जोरों पर है। इस दौरान बॉलीवुड कई ऐसी जगहों पर भी जा पहुंचा जिसे लेकर हमें खास जानकारी नहीं थी।

Loading ...
बॉलीवुड से पॉपुलर हुईं ये जगहें
मुख्य बातें
  • यश चोपड़ा की फिल्में हमेशा अच्छे लोकेशन के लिए जानी जाती थीं
  • आइसलैंड में फिल्माया गया शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले का गाना 'गेरुआ' हिट रहा था
  • पोलैंड में शूट होने वाली पहली भारतीय फिल्म थी 'फना'

क्या आपको भी बॉलीवुड फिल्में देखना का शौक है? फिल्में देखने के बाद आप उस फिल्म में दिखाई गई जगहों हो देख कर वहां जाने के लिए उत्‍साह‍ित हो जाते हैं? अगर आपका जवाब हां है तो आप सही जगह हैं! यहां हम आपको कुछ ऐसी जगहों के विषय में बताएंगे जिन्हें आप अक्सर बॉलीवुड फिल्मों में देखते है और आपकी भ्रमण लालसा बढ़ जाती है।

 आप जब भी कोई फिल्म देखते हैं कोई एक चीज तो आपके दिमाग में सबसे ज्‍यादा छाप छोड़ती है वह है फिल्म में दिखाए गए दृश्य और उन दृश्य में यदि मनभावन जगह हो तो कहने ही क्या! बॉलीवुड फिल्मों में भी दृष्यांकन की दृष्टि से फिल्मों में सुंदर मनमोहक स्थानों पर शूटिंग करने का चलन बढ़ने लगा है। किसी भी दृश्य को फिल्माने से पहले उसकी सुन्दरता ख़ासकर प्राकृतिक सुंदरता पर ज़्यादा ध्यान दिया जाने लगा है।

चाहे यश चोपड़ा की चांदनी हो या संजय लीला भंसाली की हम दिल दे चुके सनम या फिर करण जौहर की फिल्म कल हो न हो बॉलीवुड की ज़्यादातर ब्लॉकबस्टर हिट को फिल्माने के लिए ऐसी जगहों को चुना गया तो आपकी आंखों के साथ साथ दिल'औ'दिमाग़ पर छा जाए। बॉलीवुड ने दुनिया के कुछ छुपे हुए प्राकृतिक नजारों को ढूंढ के हमारे समक्ष रखा है, जिसने हमारे मन में भ्रमण के लिए अनुराग उत्पन्न कर दिया।

1.  कोर्सिका - तमाशा
फिल्म तमाशा में रणबीर वेद और दीपिका तारा की भूमिका में थे जो कोर्सिका (Corsica) में छुट्टियां मनाते हैं। कोर्सिका फ्रांस का एक द्वीप है जो मेडिटेरियन सी में पड़ता है। इस फिल्म में कोर्सिका के विभिन्न क्षेत्रों के मन को लुभाने वाले दृश्य दिखाए गए। सुंदर बोनिफेसियो (Bonifacio) से लेकर बास्टिया (Bastia) की दिल धड़काने वाली गलियां, या फिर ब्रानदो महल (Castle Brando) इस फिल्म में वहां की खूबसूरती को बखूबी दर्शाया है।

2.  आइसलैंड - दिलवाले
दिलवाले फिल्म भले भी बॉक्स ऑफिस पर ज़्यादा कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन उस फिल्म का एक गाना है गेरुआ जिसमें शाहरुख और काजोल की जोड़ी की कैमिस्ट्री देखने को मिली। इस गाने में जितनी ज़बरदस्त एसआरके और काजोल की कैमिस्ट्री थी उतनी ही ज़बरदस्त इस गाने की लोकेशन। हर एक लोकेशन पर दिल वाह करे बिना नहीं रह पाता। इस गाने के बाद से ही आइसलैंड (Iceland) में भारतीय सैलानियों की आवाजाही अचानक से बढ़ गई। और लोग यहां आकर फिल्म के हीरो हीरोइन की तरह पोज़ दे कर फोटो ज़रूर खिंचवाते हैं।

3. चेक गणराज्य - रॉकस्टार
चेक गणराज्य (Czech Republic) में रॉकस्टार फिल्म की शूटिंग 31 दिनों तक चली। यह एक रिकॉर्ड है। इससे पहले इस देश में किसी भी फिल्म की शूटिंग इतने लंबे समय के लिए नहीं चली। इस फिल्म में चेक गणराज्य की कुछ लोकेशन जैसे कि चार्ल्स ब्रिज, केरिस्टेजीन कैसल, सिक्रोव कैसल, वर्टबा गार्डन, स्टेट ओपेरा आदि को आप आसानी से पहचान लेंगे।

4. बुल्गेरिया - शिवाय
बुल्गेरिया के सफेद मखमल की तरह ढके पहाड़ जो आपको रोमांचित कर देने के लिए काफी हैं। यहां के बांस्को की बाल्कन पर्वत श्रृंखला की खूबसूरती आपको फिल्म में बखूबी दिखाई गई है।

5. बेल्जियम - पीके
बेल्जियम को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर की श्रेणी में रखा गया है। यह एक युरोपिय देश है। पीके बॉलीवुड की पहली फिल्म है जो यहां शूट की गई। अनुष्का व सुशांत के मध्य फिल्माए गए अधिकतर मनमोहक दृश्य बेल्जियम के हैं।

6. पोलैंड - फना
फना पहली भारतीयों थी जिसे पोलैंड में सबसे पहले किया। इस फिल्म में पोलैंड के तत्रा पर्वत की अदभूत ख़ूबसूरती को को दर्शाया गया है।

7. रूस - लकी नो टाइम फॉर लव
सलमान खान की यह फिल्म दो वजहों से चर्चा का विषय बनी। एक इस फिल्म की हीरोइन स्नेहा उल्लाल जो ऐश्वर्य राय जैसी दिखती थी और दूसरा इस फिल्म की अदभूत लोकेशन्स। साथ ही यह पहली भारतीय फिल्म थी जो पूरी की पूरी रूस में शूट की गई। मुख्य रूप से इस फिल्म में रूस के सैंट पीटर्सबर्ग पार्क, द हर्मिटेज म्यूज़ियम और सैंट पीटर्सबर्ग चर्च को ज़्यादा फिल्माया गया है।