लाइव टीवी

स्ट्रीट फूड से लेकर शॉपिंग तक, लॉकडाउन खत्म होने पर जरूर करना चाहेंगे ये पसंदीदा काम

Updated Apr 08, 2020 | 10:15 IST

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए सरकार ने 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की थी। इस दौरान लोग अपने-अपने घरों में बंद है और परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं।

Loading ...
lockdown gets over
मुख्य बातें
  • कई लोग हैं, जो लॉकडाउन खत्म होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
  • लॉकडाउन में लोग अपनी पसंदीदा चीजों के लिए काफी तरस गए हैं।
  • लॉकडाउन खत्म होने के बाद कई ऐसे काम हैं, जिसे लोग जरूर करना चाहेंगे।

देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन लागू है। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सरकार ने लोगों को घर मे ही रहने की अपील की है। इस मुश्किल हालात से निकलने के लिए लोग लगातार दुआएं कर रहे हैं। इस दौरान लोग एक दूसरे से सोशल डिस्टेंस बनाएं हुए हैं, और इस बीमारी को लेकर सजग भी हैं। ऐसे महौल में हम दूर रहकर भी एक दूसरे जुड़े हुए हैं, मैसेज और कॉल के जरिए। वहीं कई लोग हैं जो लॉकडाउन में काफी बोर हो चुके हैं और इसके खत्म होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

वहीं आज हम बताएंगे कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिसे आप लॉकडाउन खत्म होने के बाद जरूर करना चाहेंगे। बता दें कि लोग पहले से ही अपने दिमाग में बहुत सी चीजों को लेकर योजना बना चुके हैं। वहीं लोगों ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि एक ऐसा भी वक्त आएगा जब वो घर में रहने के लिए मजबूर होंगे। ये हैं उन कामों की लिस्ट है, जिसे आप लॉकडाउन के खत्म होने के बाद जरूर करना पसंद करेंगे।

पसंदीदा स्ट्रीट फूड का लें मजा
कई ऐसे लोग हैं, जो अपने पसंदीदा स्ट्रीट फूड को मिस कर रहे हैं। कुछ चीजे आप घर में बना सकते हैं, इसके बावजूद स्ट्रीट फूड के स्वाद का कोई मुकाबला नहीं है। ऐसे में लॉकडाउन खत्म होने के बाद सबसे पहले अपनी मनपसंद की चीजे खाएं और एन्जॉय करें।  

परिवार और दोस्तों से मिले
कई ऐसे लोग हैं, जो घर से दूर अकेले लॉकडाउन में फंसे हुए हैं। लॉकडाउन खत्म होने के बाद सबसे पहले आप अपने परिवार और दोस्तों से मिले। उन्हें बताएं कि आपने उन्हें लॉकडाउन में कितना मिस किया है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद रेलवे और फ्लाइट की सेवाएं जारी कर दी जाएंगी, ऐसे में आप अपने परिवार से मिलने जा सकते हैं।

 ब्यूटी पार्लर जाएं
लॉकडाउन में ज्यादातर दुकाने बंद है, जिसमें पार्लर भी शामिल है। बता दें कि कई लड़कियां हैं, जो पार्लर को लेकर काफी परेशान है। ऐसी स्थिति में पार्लर जा सकती हैं, वही अगर आप चाहे तो घर में अपनी त्वचा का ख्याल रख सकती हैं। फेस मास्क से लेकर वैक्सिंग तक आप घर में आसानी से कर सकती हैं। लेकिन कई महिलाएं हैं, जो घर पर त्वचा का ख्याल नहीं रख पाती, जिन्हें पार्लर जाने की जरूरत होती है। 

शॉपिंग
कई लोग हैं, जिन्हें शॉपिंग करना काफी पसंद है। ऐसे में लॉकडाउन खत्म होने के बाद शॉपिंग पर जा सकते हैं। बता दें कि लॉकडाउन में शॉपिंग की ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही सेवाएं बंद है। लॉकडाउन खुलने के बाद ये चालू हो जाएंगी, जिसके बाद आप अपनी पसंद की चीजों को लेकर खरीदारी कर सकते हैं। इसके अलावा आप ऑफलाइन मार्केट के लिए अपनी पसंद की शॉपिंग मार्केट भी जा सकती हैं।

जिम जाएं
लॉकडाउन में जिम भी बंद किए जा चुके हैं। कई दिनों से जिम बंद हो जाने की वजह से कई लोग वर्कआउट को मिस कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने घर पर ही वर्कआउट करना शुरू कर दिया है। लोगों के मुताबिक घर पर वर्कआउट करना मुश्किल होता है, क्योंकि इसे लिए एक उचित माहौल की आवश्यकता होती है। ऐसे में लॉकडाउन खत्म होने के बाद जिम जाएं और घंटों वर्कआउट करें।

पसंदीदा रेस्तरां में जाएं
कुछ लोगों को खास रेस्तरां के खाने काफी पसंद होते हैं, अब चुंकि लॉकडाउन में रेस्तरां बंद है, तो वह उन्हें काफी मिस कर रहे हैं। लॉकडाउन खुलने के बाद वहां जाएं और अपनी पसंद की चीजो को ऑर्डर करें। कई लोग हैं, जो अपने पसंदीदा रेस्तरां से अपनी पसंदीदा डिश के लिए तरस रहे हैं और आप सभी चाहते हैं कि लॉकडाउन खत्म हो जाए, ताकि आप अपने पसंदीदा डिश को एन्जॉय कर सकें।

ट्रिप पर जाएं

हम में से ज्यादातर लोगों को घूमना बेहद पसंद है। लॉकडाउन की इस स्थिति में घर में बंद होकर लोग काफी बोर हो चुके हैं। ऐसे में खुद को फ्रेश करने के लिए घूमना एक बेस्ट ऑप्शन है। यही नहीं एक ट्रिप के जरिए आप अपने खराब मूड को भी बेहतर बना सकते हैं। तनाव दूर करने के लिए भी घूमना शानदार आइडिया है और आप इसे बेहद एन्जॉय भी करेंगे।