लाइव टीवी

How To Identify Sweet Mango: ऐसे होती है मीठे-खट्टे आम की पहचान, खरीददारी करते समय रखे इन बातों का ध्यान

Updated May 16, 2022 | 17:25 IST

Mango Trick: आम सबको पसंद होता है, लेकिन इसे खरीदने का तरीका हर किसी को नहीं मालूम होता है। बाजार में आम लेते समय हम ऐसे आम छांठ लेते हैं जो स्वाद में खट्टे होते हैं। ऐसे में मीठे आम छांटने के कई ट्रिक्स हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Mango in Summer
मुख्य बातें
  • आम सेहत के लिए काफी फायदेमंद है
  • आम को लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं
  • बाजार में आम के रंग से ज्यादा इसके छिलके पर ध्यान दें

Trick To Identify Sweet Mango: फलों के राजा आम को ज्यादातर सभी पसंद करते हैं। इसे सभी लोग बड़े शौक से खाते हैं। गर्मियों से लेकर बरसात तक बाजार में आम की तरह तरह की वैरायटी मिल जाती है। इन वैरायटियों में दशहरी, लंगड़ा, केसर, तोतापरी, सफेदा व सिंदूरी जैसे आम शामिल हैं। आम सेहत के लिए काफी फायदेमंद है, लेकिन हद से ज्यादा इसका सेवन करना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

कच्चा आम से लेकर पके आम तक लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं। पके आम लोगों को काफी पसंद आते हैं। यह खाने में भी बहुत स्वादिष्ट होते हैं। बाजार में जब हम आम खरीदने जाते हैं तो इस बात का अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल होता है कि यह आम मीठे होंगे या नहीं, लेकिन कुछ ट्रिक से आम के मीठे व खट्टा होने का पता लगा सकते हैं। आइए जानते हैं मीठे आम चुनने के ट्रीक के बारे में...

छिलके से पहचानिए 
अगर आप बाजार में आम खरीदने जा रहे हैं तो आम के रंग से ज्यादा इसके छिलके पर ध्यान दें। अगर आम प्राकृतिक तरीके का है तो उसके छिलके पर एक भी दाग नहीं लगेगा। वहीं अगर आम को अप्राकृतिक तरीके से या केमिकल से बताया गया है तो इस पर दाग व धब्बे नजर आएंगे।

Also Read: गर्मियो में चेहरे को फ्रेशनेस और निखार देगा केसर-चंदन का होममेड फेसपैक

छूकर लगाएं पता
आम मीठे है या खट्टे ये जानने के लिए आप आम को छूकर पता लगा सकते हैं। अगर आम टाइट है तो यह खट्टे हो सकते हैं वहीं अगर आम नरम है तो यह मीठे होंगे। नरम आम प्राकृतिक रूप से पकाए हुए होते हैं, वहीं टाइट आम अप्राकृतिक रूप से पकाए हुए होते हैं।

सूघंकर भी लगाया जा सकता है पता
आम को सूंघकर भी पता लगाया जा सकता है कि आम मीठे होंगे या खट्टे। अगर आम मीठा होगा तो वह अच्छी महक देगा। वहीं अगर आमों में रसायनों, शराब या दवाओं की गंध आती है तो वह खट्टे होंगे।

गोल दिखने वाले आम ही खरीदें

आम खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि ज्यादा पीले रंग के आम हमेशा मीठे होते हैं। इसके अलावा हमेशा गोल दिखने वाले आम ही बाजार से खरीदें। पतले और छिलके वाले आमों की तुलना में अधिक मीठे होते हैं। अगर आम के छिलके पर रेखाएं या झुर्रियां हों तो इसे न खरीदें।