लाइव टीवी

How To Prevent Your Kajal From Smudging: ऑयली आंखों पर काजल का कैसे करें इस्तेमाल, जानिए कुछ बेहतरीन टिप्स

Updated Feb 07, 2021 | 16:45 IST

कुछ लड़कियों की शिकायत होती है कि वह चाहे किसी भी ब्रांड का काजल क्यों न लगा लें, लेकिन उनका काजल लगाते ही फैलने लगता है। वैसे यह बहुत ही आम समस्या है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
tips to protect kajal from smudging
मुख्य बातें
  • आंखों को अच्छा दिखाने के लिए आंखों के नीचे लूज पाउडर लगाना बहुत आवश्यक है।
  • आंखों को ग्रेसफुल बनाने के लिए फाउंडेशन का यूज करना बेहद जरूरी है।
  • आंखों का मेकअप करने से पहले आंखों का बेस बनाना न भूलें।

काजल आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के साथ ही पर्सनेलिटी में भी ग्रेस लाता है। आंखों में काजल लगाने से चेहरे पर तो ग्लो आता ही है साथ ही फीचर्स भी उभर कर दिखते हैं। इसके बावजूद कुछ लड़कियों को काजल लगाना बिल्कुल पसंद नहीं होता है। ऐसी लड़कियों की शिकायत होती है कि वह चाहे किसी भी ब्रांड का काजल क्यों न लगा लें, लेकिन उनका काजल लगाते ही फैलने लगता है। वैसे यह बहुत ही आम समस्या है। असल में, जिन लड़कियों की आंख में लिक्विंड ज्यादा होता है उनके साथ इस तरह की प्रॉब्लम होती है। लेकिन यह भी सच है कि अगर आप कुछ टिप्स को फॉलो करें तो ऐसा बिल्कुल नहीं होगा।  इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बता रहे हैं जिन्हें फॉलो पर आप अपना काजल फैलने से बचा सकती हैं।

-ठंडे पानी का यूज
लंबे समय तक काजल टिका रहने के लिए काजल लगाने से पहले एक कॉटन पैड लें और ठंडे पानी में डुबोकर अपनी आईलिड्स पर लगाएं। अब पूरी आईलिड्स को अच्छी तरह पोंछ लें। इसके बाद काजल पेंसिल से आंखों में काजल लगाएं इसके बाद अपनी आईलिड्स पर फेस पाउडर लगाएं। अंदर व बाहर के कोनों और अपने निचले लैश लाइन पर फेस पाउडर लगाएं।

-टोनर का करें इस्तेमाल
आंखों पर काजल फैलने से परेशान है तो आप टोनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। टोनर का इस्तेमाल करने से काजल कम फैलता है। एक कॉटन पैड लें फिर टोनर पर टोनर लगाएं। इसके बाद इस कॉटन पैड से आंखों की आईलिड्सस साफ करें। इससे आंखों पर जमा तेल हट जाएगा। इससे काजल नहीं फैलेगा।

-बीबी क्रीम या फाउंडेशन का करें इस्तेमाल
काजल लगाने से पहले आईलिड्स या फिर अंडरआई एरिया पर हल्का फाउंडेशन और बीबी क्रीम लगाएं। इससे काजल को स्मूद बेस मिलेगा। इस वजह से काजल नहीं फैलता है। इसके अलावा आंखें खूबसूरत लगती हैं। बीबी क्रीम और फाउंडेशन का इस्तेमाल करने से आंखों के चारों तरफ के काले घेरे भी कम हो जाएंगे।