लाइव टीवी

World Tourism Day 2021 Shayari, Wishes: वर्ल्ड टूरिज्म डे की शानदार शायरी, विश्‍व पर्यटन दिवस के लिए Status

happy world tourism day 2021, world tourism day shayari, world tourism day wishes shayari
Updated Sep 27, 2021 | 06:33 IST

Happy World Tourism Day 2021 Wishes Shayari, Messages in Hindi: 27 सितंबर को वर्ल्ड टूरिज्म डे यानी विश्व पर्यटन दिवस है। इस मौके पर शानदार शायरी से लोगों को बधाई दें और सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाएं।

Loading ...
happy world tourism day 2021, world tourism day shayari, world tourism day wishes shayarihappy world tourism day 2021, world tourism day shayari, world tourism day wishes shayari
हैप्पी वर्ल्ड टूरिज्म डे शायरी 2021
मुख्य बातें
  • 27 सितंबर को पूरी दुनिया में मनाया जाता है विश्व पर्यटन दिवस
  • हैप्पी टूरिज्म डे 2021 मैसेज के साथ यहां पढ़िए शानदार शायरी
  • सोशल मीडिया पर लगाएं स्टेटस और करें पोस्ट, शायरी मैसेज भेजकर दें बधाई

World Tourism Day 2021 Wishes Shayari: सैर-सपाटा करना नई नई जगहों पर जाना और दुनिया की जगहें देखना अक्सर लोगों की ख्वाहिश होती है और इसी इच्छा को पूरा करने के लिए लोग घूमने के लिए जाते है। घूमना यानी पर्यटन दुनिया के सबसे बड़े उद्योगों में से एक है और इसे बढ़ावा देने के लिए विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day) भी मनाया जाता है।

यहां देखिए शायर पर्यटन यानी घूमने के बारे में क्या कहते हैं और इन शायरी से (Tourism Day 2021 Shayari) आप पर्यटन दिवस की शुभकामनाएं भी दे सकते हैं या फिर स्टेटस लगा सकते हैं।

1. यूं तो घर ही में सिमट आई है दुनिया सारी
हो मयस्सर तो कभी घूम के दुनिया देखो
- जमील मलिक
Happy World Tourism Day 2021

Happyworldtourismdayshayari

2. सफ़र का एक नया सिलसिला बनाना है
अब आसमान तलक रास्ता बनाना है
- शहबाज़ ख़्वाजा

3. इक दुनिया है मेरे अंदर
उस में ही मैं घूम रहा हूं
- बशीर महताब
Happy Tourism Day 2021

4. सैर कर दुनिया की ग़ाफ़िल ज़िंदगानी फिर कहां
ज़िंदगी गर कुछ रही तो ये जवानी फिर कहां
- ख़्वाजा मीर दर्द
Happy World Tourism Day 2021

5. तेरे ख़यालों में डूबे तो
दुनिया सारी घूम ली हम ने
- रेनू नय्यर

6. दुनिया घूमे क्या क्या देखा
कोई न हम ने तुम सा देखा
- सुलैमान जाज़िब
Happy Tourism Day 2021

7. सब कोहसार समुंदर सहरा घूमें उस के गिर्द 'रशीद'
वो इक शख़्स जो दुनिया-भर में तन्हा तन्हा रहता है
- रशीद क़ैसरानी

8. रह-ए-तलब में किसे आरज़ू-ए-मंज़िल है
शुऊर हो तो सफ़र ख़ुद सफ़र का हासिल है
- ग़ुलाम रब्बानी ताबां
Happy Tourism Day 2021

9. धन, दौलत और रूतबा सब बेकार है,
जिसने भारत देश नहीं घूमा इक बार है.
विश्व पर्यटन दिवस की शुभकामनाएं।
Happy World Tourism Day 2021

10. अपने जीवन में कोई अन्य देश घूमने जरूर जाएं,
आपको विश्व पर्यटन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

एक बार उम्र बीतने के बाद सफ़र करना आसान नहीं होता इसलिए ज़िंदगी में जब तक समय है खूब यात्रा करनी चाहिए और इन्हें बढ़ावा देने के लिए वैश्विक स्तर पर हर साल विश्व पर्यटन दिवस भी मनाया जाता है। पर्यटन से सोच खुलती है और सामाजिक विस्तार भी होता है। संस्कृति का आदान-प्रदान भी इसी से होता है।