लाइव टीवी

Lehenga For Wedding season: अनन्या से जान्हवी तक, शादी सीजन के लिए चुनें बॉलीवुड डीवाज के ये खूबसूरत लहंगे

Updated Feb 02, 2020 | 08:11 IST |

Lehengas Designs for Wedding season: इस शादी सीजन आप लहंगे से अपना स्टाइल स्टेटमेंट बनाएं। इसके लिए आप बॉलीवुड डीवाज से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

Loading ...
1/ 5
तस्वीर साभार: Instagram

शादी सीजन की शुरुआत हो गई है। अगर आपके भी किसी फ्रेंड या रिश्तेदार की शादी है तो आप अपने लिए खूबसूरत आउटफिट की तलाश में होंगी। शादी फंक्शन के लिए एथनिक आउटफिट्स में साड़ी और लहंगा सबसे सेफ ऑप्शन होते हैं। अगर आप साड़ी पहनकर बोर हो गई हैं तो इस बार एक स्टाइलिश लहंगा ट्राय करें। लहंगे के लिए आप बॉलीवुड डीवाज से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। अनन्या पांडे से जान्हवी कपूर, कृति सेनन, श्रद्धा कपूर तक कई एक्ट्रेसेज खूबसूरत लहंगों में दिख चुकी हैं। आप भी इन डीवाज के लहंगों को ट्राय कर सकती हैं। अगर आप कुछ वाइब्रेंट कलर ट्राय करना चाहती हैं तो अनन्या पांडे के इस लहंगे से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इस येलो लहंगे पर खूबसूरत वर्क किया गया है। वहीं उनकी हेयरस्टाइल भी काफी डिफरेंट लग रही है।

2/ 5
तस्वीर साभार: Instagram

यहां कृति सेनन एक खूबसूरत वाइट और गोल्डन लहंगे में दिख रही हैं। उन्होंने प्लेन बैकलेस चोली के साथ एक हाई वेस्ट लहंगा पहना। जिस पर नीचे की तरफ खूबसूरत गोल्डन वर्क है। इसके साथ उनका मेकअप और हेयरस्टाइल भी परफेक्ट लग रहे हैं।

3/ 5
तस्वीर साभार: Instagram

अगर आप बहुत हैवी लहंगा पहनना चाहती हैं तो जान्हवी कपूर की तरह ये लुक चुन सकती हैं। यहां वे एक हैवी चोली के साथ वर्क वाला गोल्डन लहंगा पहने दिख रही हैं।

5/ 5
तस्वीर साभार: Instagram

आपको रेगुलर से अलग कुछ नए रंग ट्राय करने हैं तो आप तारा सुतारिया की तरह ब्लैक और पीच कॉम्बिनेशन पहन सकती हैं। उन्होंने पीच लहंगे के साथ एक ब्लैक चोली चुनी। जिसके नेक और स्लीव्ज पर वर्क किया गया है। साथ ही तारा ने इसके साथ लहंगे की बजाए चोली के मैचिंग का दुपट्टा लिया है, जिस पर हैवी बॉर्डर है। ये लुक काफी रॉयल लग रहा है।

Chandrayaan 3