लाइव टीवी

मोबाइल फोन से करिए चीनी ऐप डिलीट, बीजेपी विधायक देंगी मुफ्त में मास्क

Updated Jul 02, 2020 | 12:48 IST

भारत औऱ चीन के बीच चल रही तनानती के बीच देश में चीनी उत्पादों का बायकॉट भी शुरू हो गया है। यूपी के बहराइच में तो चीनी ऐप डिलीट करने पर मास्क फ्री दिया जा रहा है।

Loading ...
मोबाइल फोन से करेंगे चीनी ऐप डिलीट, तो मिलेगा फ्री में मास्क
मुख्य बातें
  • देश में 59 चीनी ऐप्स पर सरकार लगा चुकी है प्रतिबंध, तेज हो रहा है चीनी उत्पादों का विरोध
  • यूपी के बहराइच में बीजेपी विधायक चीनी ऐप डिलीट करने पर दे रही हैं फ्री में मास्क
  • यूपी की पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल ने शुरू किया है अभियान

बहराइच: चीन और भारत की आपसी तनातनी के बीच बहराइच की भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल ने लोगों के मोबाइल फोन से चीन निर्मित तमाम ऐप डिलीट कराने को लेकर अभियान शुरू किया है। इसके तहत डिलीट किए गए प्रत्येक ऐप के बदले एक मास्क मुफ्त दिया जा रहा है।

पूर्व मंत्री ने शुरू किया अभियान

 बहराइच शहर से भाजपा विधायक और पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल ने बृहस्पतिवार को बताया कि केंद्र सरकार द्वारा चीन निर्मित 59 मोबाइल फोन एप्लीकेशन पर पाबंदी लगाए जाने के बाद उन्होंने बहराइच में आम लोगों के मोबाइल फोन से चीनी ऐप डिलीट कराने का अभियान शुरू किया है। उन्होंने बताया कि इसके प्रति आम लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए मोबाइल फोन से प्रत्येक चीनी ऐप डिलीट करने पर एक फेस मास्क दिया जा रहा है।

लोगों से संपर्क कर रही हैं टोलियां

 पूर्व मंत्री ने पार्टी के महिला मोर्चे के साथ यह अभियान चलाया है। मोर्चे की नगर अध्यक्ष एकता जायसवाल ने बताया कि सदर विधायक अनुपमा के नेतृत्व में 4-5 महिला कार्यकर्ताओ की टोलियां बुधवार दोपहर से ही शहर के मुख्य बाजारों में जाकर लोगों को अपने मोबाइल से चीनी एप्लीकेशन डिलीट करने की सलाह दे रही हैं। लोगों को चीनी एप डिलीट करने के बदले मुफ्त में फेस मास्क दिए जा रहे हैं।

कई लोगों के ऐप करवाए डिलीट

 एकता ने बताया कि पूर्व मंत्री के साथ हमारी टीम में स्मार्ट फोन के विशेषज्ञ लड़के-लड़कियां भी साथ होते हैं। उनकी मदद से हम लोगों का समय बरबाद किए बिना शीघ्रता से ऐप डिलीट कर रहे हैं। बुधवार को 100 से अधिक लोगों के मोबाइल फोन से चीन निर्मित ऐप डिलीट कराए गये हैं।
 

Lucknow News in Hindi (लखनऊ समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।