लाइव टीवी

Unnao Farmers Protest: उन्नाव में पावर सब स्टेशन के सामने पाइप में किसानों ने लगाई आग, ये है वजह

Updated Nov 17, 2019 | 12:23 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

यूपी स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्प की ट्रांस गंगा सिटी परियोजना के लिए अधिग्रहित की गई भूमि के लिए उचित मुआवजा नहीं मिलने से किसानों पावर सब स्टेशन की पाइप में आग लगाई।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
Unnao Farmers Protest:अधिग्रहित की गई भूमि के लिए उचित मुआवजा नहीं मिलने से किसानों का प्रदर्शन

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पावर सब स्टेशन के सामने रखी हुई पाइप में किसानों ने कथित तौर पर आग लगा दिया। इससे इलाके में आग फैल गई और  आसमान काले धुएं से भर गया। शनिवार को किसानों ने प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि यूपी स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्प की ट्रांस गंगा सिटी परियोजना के लिए अधिग्रहित की गई भूमि के लिए उन्हें उचित मुआवजा नहीं दिया गया है। शनिवार को उन्नाव के किसानों और पुलिस में हिंसक झड़प हुई थी।

क्रेशर प्लांट का एक वाहन आज आग लगा दी गई। जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) का कहना है कि कुछ बदमाश ऐसा कर रहे हैं। हम गांवों में जाएंगे और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करेंगे। यह उपद्रवियों का काम है। हम शांति बनाए रखेंगे और काम (ट्रांस गंगा सिटी परियोजना) भी जारी रहेगा। 

शनिवार को किसान-पुलिस में हुए टकराव पर उन्नाव के एसपी ने ग्रामीणों और कुछ उपद्रवियों ने उप्र राज्य औद्योगिक विकास निगम (UPSIDC) के अधिकारियों और उनके वाहनों पर हमला किया था।  UPSIDC ने 8 लोगों को नामजद कर और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 एसपी ने कहा कि  कुछ उपद्रवियों ने पुलिस दल पर गोलियां चलाईं और पत्थर फेंके। इस हमले में पांच पुलिस वाले घायल हो गए। पुलिस ने 30 लोगों को नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की। मामले की जांच चल रही है। अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

गौरतलब है कि शनिवार को उन्नाव के गंगा बैराज रोड स्थित ट्रांसगंगा सिटी में काम कराने पहुंची प्रशासन और UPSIDC की टीम पर किसानों ने हमला कर दिया था। पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज किया तो उग्र ग्रामीणों ने पथराव किया, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक विनोद पांडेय और पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार समेत 6 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। जवाब में पुलिस के लाठीचार्ज में 12 से ज्यादा ग्रामीण घायल हुए थे।

Lucknow News in Hindi (लखनऊ समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।