लाइव टीवी

Lucknow: योगी आदित्यनाथ की सरकार ने किया ऐसा काम, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

Updated Jul 31, 2020 | 11:33 IST

योगी आदित्यनाथ के पौधारोपण के इस अभियान को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है। 28 जुलाई को उन्होंने 240 अलग-अलग प्रजातियों के पौधे लगाए थे।

Loading ...
योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार पर्यावरण की बेहतरी के लिए लगातार सराहनीय प्रयास कर रही है। यही कारण है कि उनकी इसी प्रयास के लिए उनके काम को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है। इसी महीने 28 जुलाई को योगी सरकार ने 240 प्रजातियों के पौधे लगाए थे। योगी आदित्यनाथ के पौधारोपण के इस अभियान को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है।

सीएम योगी ने 28 जुलाई को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक 240 प्रजातियों के पौधों को लगाने का काम किया था। ये पौधे राजधानी लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर, मेरठ, बांदा, चित्रकूट, नोएडा और अयोध्या में लगाए गए थे। इस साल ही नहीं पिछले साल भी योगी सरकार ने 8 घंटे में 2 करोड़ पौधे लगाकर रिकॉर्ड बनाया था। 

भारत छोड़ो आंदोलन की 77वीं वर्षगांठ के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से कहा था कि प्रदेश की आबादी 22 करोड़ है अगर हर व्यक्ति एक पौधा लगाएगा तो प्रदेश में पेड़-पौधों की संख्या भी 2 करोड़ हो जाएगी। उन्होंने बरगद का एक पौधा लगाकर वृक्षारोपण के इस महाकुंभ का शुरुआत की थी।

Lucknow News in Hindi (लखनऊ समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।