लाइव टीवी

Mumbai Crime News: चलती ट्रेन में महिला से छेड़छाड़ करने पर मनचले को पब्लिक ने पीटा, फिर किया पुलिस के हवाले

Updated Aug 09, 2022 | 15:36 IST

Mumbai Crime News: सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने एक 28 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया, जो नशे की हालत में चलती ट्रेन में महिला के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। महिला के चिल्लाने पर आसपास मौजूद यात्रियों ने आरोपी की जमकर पिटाई की और जीआरपी के हवाले कर दिया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
ट्रेन में महिला के साथ छेड़छाड़ करने पर मनचला गिरफ्तार
मुख्य बातें
  • जीआरपी ने एक 28 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया
  • शख्स नशे की हालत में कल्याण जा रही लोकल ट्रेन में चढ़ा
  • यात्रियों ने आरोपी की जमकर पिटाई की

Mumbai Crime News: सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने एक 28 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया, जो नशे की हालत में चलती ट्रेन में महिला के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। मामला ठाणे रेलवे स्टेशन का है। यहां आरोपी शख्स नशे की हालत में कल्याण जा रही लोकल ट्रेन में चढ़ गया और इस दौरान सामान्य डिब्बे में सफर कर रही 32 साल की महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला के चिल्लाने पर आसपास मौजूद यात्रियों ने आरोपी की जमकर पिटाई की और जीआरपी के हवाले कर दिया। 

महिला के साथ छेड़छाड़ दादर और ठाणे के बीच हुई थी। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कुर्ला थाने में ट्रांसफर कर दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला अपने पति, भाई और बेटी के साथ यात्रा कर रही थी। 

आरोपी महिला से पूछ रहा था ऐसे सवाल

परिवार दादर में सवार आय और ठाणे में अपने घर जा रहा था। आरोपी की पहचान भायखला निवासी 28 वर्षीय आफताब आलम नूर मोहम्मद अंसारी के रूप में हुई। वह शाम करीब 6.30 बजे नशे में धुत उसी ट्रेन में सवार हुआ। पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा है कि आरोपी ने उससे पूछा कि क्या वह ट्रेन में अपनी बेटी के साथ अकेली है? महिला ने आरोपी से कहा कि उसका पति उसी डिब्बे के दूसरी तरफ है। आरोपी ने पीड़िता से कांजुरमार्ग थाने के बाद भी यही सवाल दोहराया। 

आरोपी ने पीड़िता की ओर एक अश्लील इशारा किया

महिला ने अपनी शिकायत में आगे कहा है कि वह उसके सवालों को नजरअंदाज करने लगी। तीसरी बार, उसने मेरे कानों में फुसफुसाया, मुझसे पूछा कि वह क्या कर रही है और पीड़िता की ओर एक अश्लील इशारा किया। इसके बाद महिला ने शोर मचाया और आसपास मौजूद यात्रियों ने आरोपी को पीटना शुरू कर दिया और उसे ठाणे जीआरपी को सौंप दिया। मामले में ठाणे के जीआरपी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पी कांडे ने कहा है कि हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह नशे की हालत में था और उसे नशे में रहने और उपद्रव करने की आदत थी। मामला कुर्ला पुलिस थाने को सौंप दिया है।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।