लाइव टीवी

मुंबई: प्यार का दर्दनाक अंत! महिला ने लिव-इन पार्टनर का दुपट्टे से गला घोंटा, फिर पुलिस स्टेशन जाकर किया सरेंडर

Updated Aug 28, 2022 | 13:16 IST

Mumbai Crime News: एक 32 वर्षीय महिला ने शनिवार को चलते ऑटो रिक्शा में अपने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, कपल के बीच तीखी बहस हुई और अपने विवादों को सुलझाने के लिए है वे पवई पुलिस स्टेशन जा रहे थे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
महिला ने लिव-इन पार्टनर का दुपट्टे से गला घोंटकर की हत्या, फिर किया सरेंडर
मुख्य बातें
  • महिला ने चलते ऑटो रिक्शा में अपने लिव-इन पार्टनर की हत्या की
  • कपल के बीच तीखी बहस हो रही थी
  • हत्या करने के बाद महिला पवई थाने गई और सरेंडर किया

Mumbai Crime News: प्यार जितना खूबसूरत एहसास होता है, उतना ही दर्दनाक बन सकता है। मुंबई में प्यार के रिश्ते का एक दर्दनाक अंत देखने को मिला है, यहां एक महिला ने अपने लिव-इन पार्टनर को मौत के घाट उतार दिया है। मामला मुंबई के पवई का है। एक 32 वर्षीय महिला ने शनिवार को चलते ऑटो रिक्शा में अपने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, कपल के बीच तीखी बहस हुई और अपने विवादों को सुलझाने के लिए है वे पवई पुलिस स्टेशन जा रहे थे। 

पुलिस स्टेशन पहुंचते के बाद भी उनका झगड़ा खत्म नहीं हुआ और स्टेशन से वापस आते हुए वह फिर से लड़ने लगे। इसके बाद गुस्से में ऑटो रिक्शा की सीट पर बैठी महिला ने अपने लिव-इन पार्टनर का दुपट्टे से गला घोंट दिया। इसके बाद वह पवई थाने गई और सरेंडर किया। 

आरोपी महिला के छह बच्चे हैं

पुलिस ने कहा कि, 27 वर्षीय रमजान शेख और 32 वर्षीय महिला पवई के फिल्टर पाड़ा इलाके में रुके थे। वे पिछले एक साल से लिव-इन रिलेशनशिप में थे। महिला अपने पहले पति से अलग हो गई थीं जिससे उसके छह बच्चे हैं। दो बच्चे उसके साथ रहते थे जबकि अन्य चार उसके पैतृक जगहों पर रह रहे थे। महिला चाहती थी कि शेख उसके साथ शादी करे और शनिवार दोपहर दोनों ने शादी के विषय पर बहस की। महिला ने दावा किया कि, वे एक रिश्ते में थे और लिव-इन पार्टनर के रूप में रहते थे। मृतक शेख ने उससे शादी करने का वादा किया था, लेकिन बाद में वह ऐसे करने से बचने लगा। पुलिस के मुताबिक शनिवार को, जब महिला ने जोर देकर कहा कि, शेख को उसे शादी की तारीख बतानी चाहिए, तो उसने कहा कि वह उससे शादी नहीं करना चाहता है।

इस तरह पार्टनर को उतारा मौत के घाट

इस मामले में जोन XII के पुलिस उपायुक्त सोमनाथ घरगे ने कहा है कि, इससे महिला नाराज हो गई, क्योंकि उसे लगा कि उसके साथ धोखा हुआ है। फिर दोनों ने मामले को हमेशा के लिए सुलझाने के लिए नजदीकी पुलिस स्टेशन जाने का फैसला किया। शेख ने अपना ऑटो-रिक्शा शुरू किया और महिला उसके पीछे पैसेंजर सीट पर बैठ गई। उनके घर से थाने की यात्रा के दौरान, दोनों के बीच फिर से तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद नाराज महिला ने अपना दुपट्टा निकाला और शेख के गले में लपेट दिया और चलते ऑटो में उसका गला घोंट दिया। बाद में उसने ऑटो छोड़ दिया और घटना की सूचना पवई पुलिस को दी। पवई पुलिस ने बाद में उसे आरे पुलिस थाने को सौंप दिया, क्योंकि घटना आरे के अधिकार क्षेत्र में हुई थी।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।