लाइव टीवी

नौकरी गई तो बेटे ने बुजुर्ग मां की पेंशन में लगाया सेंध, मारपीट भी की, 80 वर्षीय महिला ने किया केस

Updated Aug 13, 2020 | 11:59 IST

80 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला ने अपने ही बेटे के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया। बेटे पर आरोप है कि उसने लॉकडाउन में उसके साथ काफी अत्याचार किया और उसके सारे पेंशन के पैसे ले लिए।

Loading ...
बुजुर्ग महिला ने बेटे के खिलाफ किया केस

मुंबई : वसई इलाके की रहने वाली 80 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला ने अपने ही बेटे के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने ये आरोप लगाया है कि उसके बेटे ने मार्च लॉकडाउन शुरू होने के साथ ही उसका एटीएम छीन लिया था और तब से उसका पेंशन का पैसा निकाल रहा था। इसके अलावा वह उसके साथ मारपीट व गाली गलौज भी करता था।

बुजुर्ग पीड़िता कमलिनी कांबले ने मनिकपुर थाने में फोन किया जिसके बाद पुलिस उनके घर आई और फिर उसके बेटे शिरीष के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। महिला ने बताआ कि लॉकडाउन के दौरान उसके छोटे बेटे ने उसके साथ काफी अत्याचार किया। उसकी नौकरी चली गई जिसके बाद उसकी नजर अपनी मां के पेंशन पर पड़ गई।

मां की 9000 की महीने की पेंशन आती थी। उसके पति एक सरकारी कर्मचारी थे जिसकी 2001 में मौत हो गई थी। उसकी की पेंशन उनकी पत्नी के अकाउंट में आती थी।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।