लाइव टीवी

Mumbai Rain: रातभर मूसलाधार बारिश से मुंबई बेहाल, मौसम विभाग की तरफ से रेड अलर्ट जारी

Updated Oct 15, 2020 | 07:08 IST

Heavy rain in Maharashtra: महाराष्ट्र के अलग अलग हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी है। मुंबई के लिए मौसम विभाग ने रेल अलर्ट जारी किया है।

Loading ...
मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी

मुंबई। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश इस समय जल प्रहार का सामना कर रहे हैं तो देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के साथ साथ महाराष्ट्र के अलग अलग हिस्सों में रात भर भारी बारिश से जनजीवन पर असर पड़ा है। मुंबई में सियोन पुलिस स्टेशन के पास कई फीट पानी भर गया है। पुणे में सड़कों का हाल नदियों जैसा हो गया है। 

मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी
मुंबई में आज दिन भर भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग ने मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। रात हुई बारिश के बाद मुंबई के बायकुला, हिंदमाता, कुर्ला, किंग सर्किल समेत कई इलाकों जलजमाव हो गया है। भारी बारिश की वजह से लोगों को रोजमर्रा की चीजों को हासिल करने में दिक्कत आ रही है। 


पुणे में भी हालात खराब
पुणे में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए है। इंद्रपुर इलाके में तेज बारिश के बाद छोटे-छोटे नाले उफान पर  हैं। मौसम विभाग ने पुणे के साथ महाराष्ट्र के मुंबई समेत रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग इलाके में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई में बुधवार से बारिश हो रही है। अगर बात पुणे की करें तो पुणे-सोलापुर हाईवे पर ट्रैफिक पर असर पड़ा है। इसके साथ ही कई जगहों पर लोगों के घरों में भी पानी भर गया है।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।