लाइव टीवी

Mumbai: मुंबई में रेलवे की खास पहल, शुरू होंगी 8 एसी लोकल ट्रेन सेवाएं, मिलेगी सुविधा

Updated Jun 18, 2022 | 18:53 IST

Mumbai local Train: लोकल ट्रेनों से यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खबर है। लोकल ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की तैयारी में है रेलवे। जल्द ही 8 एसी लोकल ट्रेने मुंबई में दौड़ेंगी। अब लोकल एसी ट्रेनों की संख्या बढ़कर 32 से 40 हो जाएगी। यात्रियों को इस पहल से राहत मिलेगी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
मुंबई में रेलवे 8 एसी लोकल ट्रेनें करेगा संचालित
मुख्य बातें
  • यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे ने लिया फैसला
  • 20 जून, 2022 से ही मुंबई में एसी लोकल ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाएगी
  • एसी सेवाओं की संख्या बढ़कर 32 से 40 हो जाएगी

Mumbai local Train News: पश्चिम रेलवे ने यात्रियों को राहत देने वाली खबर दी है। यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, पश्चिम रेलवे ने 20 जून, 2022 से मुंबई उपनगरीय खंड पर एसी लोकल ट्रेन की सेवाओं की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। 8 नई एसी सेवाओं की शुरुआत के साथ पश्चिम रेलवे पर एसी सेवाओं की संख्या अब 32 से बढ़कर 40 लोकल एसी ट्रेन की हो जाएगी।

मिली जानकारी के मुताबिक पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि 5 मई, 2022 को एसी लोकल यात्रा टिकटों के किराए में कमी की गई थी, इसके साथ ही एसी लोकल द्वारा यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में पर्याप्त वृद्धि भी हुई है। यात्रियों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यह फैसला लिया है।

सोमवार से शुक्रवार तक चलेंगी 8 नई एसी लोकल ट्रेनें

जानकारी के लिए बता दें वेस्टर्न रेलवे ने 16 मई, 2022 से 12 और एसी लोकल सेवाएं शुरू की हैं। मिली जानकारी के अनुसार एसी लोकल की मांग और लोकप्रियता को देखते हुए, यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे 20 जून, 2022 से 8 और एसी लोकल सेवाएं शुरू करेगा। ये 8 एसी लोकल ट्रेन की सेवाएं सोमवार से शुक्रवार तक ही मिलेंगी। सप्ताह में शनिवार और रविवार को 32 एसी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी और शेष 8 सेवाएं नॉन एसी रेक के साथ संचालित होंगी।

8 नई एसी लोकल ट्रेनों का रहेगा ये रूट

जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने आगे कहा कि, शुरू की जा रही अतिरिक्त 8 सेवाओं में से, 4 सेवाएं प्रत्येक अप और डाउन दिशाओं में दी जाएंगी। अप दिशा में विरार-चर्चगेट, विरार-दादर, वसई-चर्चगेट और मलाड-चर्चगेट के बीच एक-एक सेवा दी जाएगी। डाउन की दिशा में दादर-विरार, चर्चगेट-विरार, चर्चगेट-वसई और चर्चगेट-मलाड के बीच एक-एक सेवा दी जानी है। लोकल ट्रेनों से यात्रा करने वालों को अब सहूलियत मिल जाएगी। ट्रेनों में हो रही भीड़ में भी कमी आएगी।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।