लाइव टीवी

Mumbai Crime: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा मुंबई का नालासोपारा, पुलिस की पहुंच से बाहर हैं हमलावर

Updated Mar 08, 2022 | 12:15 IST

Mumbai Crime News: मुंबई से सटे नालासोपारा क्षेत्र बीते 10 दिनों में गोलीबारी की घटना और गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा है। 6 मार्च को हुई घटना में घायल युवक का इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
नालासोपारा में 10 दिनों में तीसरा गोली कांड
मुख्य बातें
  • नालासोपारा में 10 दिनों में तीसरा गोली कांड
  • तीनों हमले में एक ही साजिशकर्ता के शामिल होने की बात आई सामने
  • पुलिस के मुखबिर बताए जा रहे हैं आरोपी, फिर भी पुलिस के पहुंच से दूर

Mumbai Crime News: मायानगरी मुंबई से सटे नालासोपारा में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते 6 मार्च को गोली चलने की वारदात हुई थी। 4 राउंड हुई गोलीबारी में हितेन जोशी नाम का युवक गंभीर रूप से जख्मी हुआ था। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। ज्ञात हो कि नालासोपारा में 10 दिनों के भीतर ये तीसरा गोलीकांड है। जानकारी के अनुसार संतोष भुवन में रहने वाले जय शर्मा की बहन के ऊपर दीपक गौतम ने गोलीबारी की।

लेकिन उसकी किस्मत अच्छी थी कि गोली सामने वाली दीवाल से जा टकराई। लेकिन मौके पर मौजूद हितेन जोशी को गोली का छर्रा लगा। हितेन जोशी हमलावर को पकड़ने के लिए उनके पीछे भाग रहा है तभी पीछे से भी उस पर गोली मारी गई। गोली लगते ही वो नीचे गिर गया और हमलावर वहां से फरार हो गए।

राजनीतिक रंजिश बताया जा रहा हमले का कारण

तीनों एक ही हमले के साजिशकर्ता बताए जा रहे हैं। जबकि 6 मार्च की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी अब भी फरार है। इस वारदात में संतोष भुवन के रहने वाले मुकेश गौतम का भाई दीपक गौतम जो की स्थानिक गुंडागर्दी करने वाले और पुलिस के मुखबिर बताए जा रहे हैं। इस मामले का कारण राजनीतिक रंजिश की बात सामने आ रही है। लेकिन पुलिस अभी इस पर कुछ भी बोलने से बच रही है।

अगर पुलिस के मुखबिर तो क्यों गिरफ्त से दूर

नालासोपारा में हुए गोलीबारी में शामिल हमलावरों के बारे में बताया जा रहा कि ये पुलिस के मुखबिर हैं। ऐसे एक सवाल ये भी है कि आखिर ये हमलावर पुलिस के गिरफ्त से अब तक दूर कैसे हैं। वहीं दूसरी तरफ जय शर्मा और हितेन जोशी के घर वालों ने पुलिस से इंसाफ की मांग की है।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।