लाइव टीवी

Vande Bharat: मुंबई-पुणे के बीच जल्द शुरू होगी राज्य की पहली वंदे भारत ट्रेन, जानिए ट्रेन से जुड़ी खास बातें

Updated Jun 05, 2022 | 21:26 IST

Vande Bharat Train: रेलवे जल्द मुंबई से पुणे के बीच वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू करेगा। इसको लेकर तैयारी की जा रही है। यह वंदे भारत ट्रेन स्लीपर युक्त होगी। अब तक जो वंदे भारत ट्रेन चल रही थी वह चेयर कार की तरह होती थी। वंदे भारत ट्रेन को मुंबई से फिरोजपुर तक चलाने की तैयारी हो रही है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
मुंबई-पुणे के बीच जल्द चलेगी वंदे भारत स्पेशल ट्रेन
मुख्य बातें
  • एसी स्लीपर युक्त होगी स्पेशल वंदे भारत ट्रेन
  • दोनों शहरों के बीच यात्रा होगी मात्र 150 मिनट में
  • मुंबई से फिरोजपुर छावनी तक चलेगी वंदे भारत ट्रेन

Mumbai News: रेलवे को देश की लाइफलाइन माना जाता है। हर दिन बड़ी संख्या में यात्री ट्रेन से ट्रेवल करके अपने घरों को पहुंचते हैं। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे हर दिन नए प्रयास करती है। रेलवे इसी प्रयास की दिशा में वंदे भारत ट्रेन के दूसरे चरण में एसी स्लीपर के साथ पेश करेगा, जिसे मुंबई और फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन के बीच चलाने की संभावना है। मुंबई और पुणे को राज्य के मार्ग में से एक के रूप में अंतिम रूप दिया गया है। मुंबई-पुणे की बीच चलने वाली यह पहली महाराष्ट्र की वंदे भारत ट्रेन होगी।

जानकारी के लिए बता दें, इन ट्रेनों के शुरू होने के बाद दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय घटकर 150 मिनट या ढाई घंटे हो जाएगा। हालांकि, रेल मंत्रालय ने अभी तक इसके लिए कोई तारीख तय नहीं की है। हालांकी दो नई ट्रेनों के 15 अगस्त तक परिचालन शुरू होने की उम्मीद है। दोनों शहरों के बीच यात्रा करने वाले लोगों को सहूलियत मिलेगी।

वंदे भारत ट्रेनों के रखरखाव के स्थान का चयन करने का निर्देश

मिली जानकारी के अनुसार, वर्तमान में वंदे भारत ट्रेनों में बैठने की व्यवस्था के रूप में केवल चेयर कार हैं। इसलिए, मुंबई-पुणे मार्ग का चयन किया गया है। संचालन को सुचारू रूप से चलाने के लिए, मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे  को वंदे भारत ट्रेनों के रखरखाव के बुनियादी ढांचे के विकास और रखरखाव के लिए स्थानों का निरीक्षण करने और योजना बनाने के लिए कहा गया था। ताकि जल्द से जल्द वंदे भारत ट्रेन के परिचालन संबंधी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा सके।

एसी स्लीपर होगी वंदे भारत ट्रेन

ज्ञात हो कि, रेल मंत्रालय अगले साल से एसी स्लीपर के साथ वंदे भारत ट्रेनों के दूसरे चरण की शुरुआत करेगा, जिसे मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन के बीच चलाने की संभावना है। एक अधिकारी ने कहा कि, वर्तमान में, दोनों राज्यों के बीच यात्रा करने में लगभग 33 घंटे लगते हैं, जो काफी कम हो जाएगा। वंदे भारत ट्रेनें नई दिल्ली और वाराणसी, नई दिल्ली और कटरा के बीच चल रही हैं। अब इसके महाराष्ट्र में भी चलने की पूरी संभावना है।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।