लाइव टीवी

Noida Authority Traffic Free Plan : नोएडा के लोगों को मिलेगी जाम से मुक्ति, जानिए यह है प्लान

Updated Apr 15, 2022 | 12:49 IST

Noida Authority Traffic Free Plan : पर्थला फ्लाईओवर बनकर तैयार है। जल्द ही आवागमन शुरू होगा। इससे लोगों को जाम से निजात मिलेगी। यह फ्लाईओवर कॉट्रैक्ट के अनुसार जून तक बनने वाला था पर समय से पहले ही तैयार हो गया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
नोएडा के लोग पर्थला फ्लाईओवर पर भरेंगे फर्राटे
मुख्य बातें
  • एक हफ्ते के भीतर शुरू हो जाएगा नया फ्लाईओवर
  • सिग्नल फ्री यातायात की मिलेगी सुविधा
  • समय सीमा से पहले बन जाएगा फ्लाईओवर

Noida Authority Traffic Free Plan  : नोएडा वासियों और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लिए गुड न्यूज है। नोएडा अथॉरिटी द्वारा बन रहे पर्थला फ्लाईओवर रैंप का कार्य पूरा हो गया है। रैंप का कार्य पूरा होने के बाद साइड में लगे बैरिकेड्स को हटाना शुरू कर दिया है। आगामी एक हफ्ते के भीतर सभी बैरिकेड्स को हटा दिया जाएगा और जाम से राहत मिलेगी।

नोएडा अथॉरिटी ने पर्थला फ्लाईओवर बनाने की डेडलाइन 23 जून 2022 रखी थी, लेकिन अधिकारियों का दावा है कि, इससे पहले ही कार्य पूरा हो जाएगा। 

एक हफ्ते के भीतर हट जाएंगे बैरिकेड्स

नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी मुकेश ने बताया कि, पर्थला फ्लाईओवर का कार्य काफी तेजी के साथ चल रहा है। इस मार्ग से रोजाना 18 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। सुबह और शाम के समय वाहनों का ज्यादा दबाव रहता हैं। पर्थला फ्लाईओवर रैंप का कार्य चल रहा था। जो बुधवार को पूरा हो गया है। अब रैंप का कार्य पूरा होने के बाद साइड में लगे बैरिकेड्स को हटाना शुरू कर दिया है। एक हफ्ते के भीतर सभी बैरिकेड्स हट जाएंगे और जाम से लोगों को निजात मिलेगी। इन बैरिकेड्स की वजह से सुबह और शाम के समय इस मार्ग पर जाम लगा रहता है। जिससे लोगों को निजात मिल जाएगी।

इनको मिलेगी यातायात में सुविधा

पर्थला चौक पर बन रहे फ्लाईओवर को 80.54 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा है। यह फ्लाईओवर को 697 मी लम्बे 6 लेन का होगा। फ्लाईओवर के निर्माण से सेक्टर -51, 52, 61, 70, 71, 72, 73, 74, 75, 76, 77, 78, 79, 121 और 122 के निवासियों को यातायात में काफी सुविधा होगी। इसके अतिरक्ति दिल्ली, सरिता विहार से गाजियाबाद, हापुड़ और ग्रेटर नोएडा वेस्ट को जाने के लिए सिग्नल फ्री यातायात मिल सकेगा। साथ ही ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले कई लाख लोगों को आवागमन की सुविधा भी मिलेगी। 

पिछले 26 दिसंबर को शुरू हुआ था काम

प्राधिकरण के मुख्य महाप्रबंधक राजीव त्यागी ने बताया कि, इसको बनाने में करीब 80.53 करोड़ रुपए की लागत आएगी। पिछले साल 26 दिसंबर को इसका निर्माण शुरू किया गया था। कॉट्रैक्ट के तहत 23 जून 2022 तक बनाने की समय सीमा तय की गई है। इसका काम काफी तेजी के साथ चल रहा है। इस फ्लाईओवर के बन जाने से हजारों वाहन चालकों को जाम मुक्त सफर मिलेगा। साथ ही सुबह—शाम के सफर में उनका करीब तीस मिनट का समय बचेगा। 

पर्थला की ओर रैम्प का कार्य पूरा

पर्थला चौक पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर परियोजना के स्थल पर उपस्थित सम्बन्धित अभियन्ताओं ने बताया कि, परियोजना के अन्तर्गत पाईल, पाईल कैप, पियर और पियर कैंप का कार्य, सभी 784 प्रीकास्ट क्रैशर बैरियर की कास्टिंग का कार्य, निर्धारित 7732 वर्गमीटर आरई वॉल पैनल की कास्टिंग भी पूर्ण हो चुकी है। वर्तमान में दोनों पाईलोनों की 49.066 मी के सापेक्ष 34.70 मी तक कास्टिंग पूर्ण हो चुकी है और 288 नग डेक स्लैब के सापेक्ष 236 नग डेक स्लैब का कास्टिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके अतिरिक्त ग्रेटर नोएडा से पर्थला की ओर रैम्प का कार्य पूर्ण हो चुका है।