लाइव टीवी

Noida News: नोएडा को चमकाने की तैयारी, तिरंगा लाइटिंग से सजाए जा रहे महामाया और फिल्म सिटी के फ्लाईओवर

Updated Apr 26, 2022 | 15:41 IST

Noida News: दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा को खूबसूरत बनाने का सिलसिला जारी है। नोएडा प्राधिकरण ने शहर को सजाने के लिए महामाया फ्लाईओवर और फिल्म सिटी फ्लाईओवर को लाइट के जरिए जगमगाने का काम शुरू भी कर दिया है।

Loading ...
नोएडा के महामाया और फ़िल्म सिटी फ्लाई ओवर की बदलेगी तस्वीर
मुख्य बातें
  • अब लाइटिंग से चमकेंगे नोएडा शहर के दोनों फ्लाईओवर
  • महामाया और फिल्म सिटी फ्लाईओवर चमका रहा प्राधिकरण
  • ट्राईकलर लाइटिंग करने के लिए खर्च होंगे 1.32 करोड़ रुपए

Noida News: दिल्ली से सटे यूपी के विकसित शहर नोएडा को खूबसूरत बनाने का सिलसिला लगातार जारी है। जहां एक तरफ स्वच्छता अभियान के जरिए शहर राष्ट्रीय पटल पर चमक रहा है। वहीं दूसरी ओर साज-सज्जा के जरिए अथॉरिटी शहर को संवार रही है। अथॉरिटी ने महामाया फ्लाईओवर और फिल्म सिटी फ्लाईओवर को लाइट के जरिए जगमगाने का काम शुरू किया है। यह काम अगले 3 महीने में पूरा हो जाएगा। लाइटिंग का काम शुरू करवाने के लिए सोमवार को प्राधिकरण के प्रधान महाप्रबंधक राजीव त्यागी मौके पर पहुंचे। राजीव त्यागी ने बताया कि, दोनों फ्लाईओवर तिरंगी लाइटों से रोशन किए जाएंगे।

प्राधिकरण के प्रधान महाप्रबंधक राजीव त्यागी ने बताया कि, महामाया फ्लाईओवर को रोशन करने के लिए प्राधिकरण 2.52 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। इसी तरह महामाया फ्लाईओवर पर ट्राईकलर लाइटिंग करने के लिए 1.32 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। लाइटिंग का काम शुरू हो चुका है और अगले 3 महीनों में पूरा कर लिया जाएगा। इससे रात में शहर खूबसूरत नजर आएगा। दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच आवागमन करने वाले लोगों को यह दोनों फ्लाईओवर खूब लुभाएंगे।

शहर के एंट्री पॉइंट्स पर बनाए गए हैं आकर्षक द्वार 

गाजियाबाद से नोएडा आने के बाद मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतु महेश्वरी ने शहर को चार चांद लगाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी है। शहर के सारे एंट्री प्वाइंट पर प्रवेश द्वार बनवाए गए हैं। नोएडा में चारों तरफ से घुसते ही यह प्रवेश द्वार आगंतुकों का स्वागत करते नजर आते हैं। शहर के पार्कों को सुविधा संपन्न और खूबसूरत बनाया गया है। ऋतु महेश्वरी ने शहर में सबसे बड़ा शहीद भगत सिंह पार्क बनवा कर तैयार किया है। कई थीम पार्क बने हैं। पार्कों में ओपन जिम बनवाए गए हैं। जिनका शहर के युवा भरपूर लाभ उठा रहे हैं। पार्कों में एंफीथिएटर और 'लाइट एंड साउंड शो' लगवाए गए हैं।