लाइव टीवी

Noida “Nai Dagar Naya Safar” : नोएडा में पांच हजार महिलाओं के खुलवाए जाएंगे बैंक खाते, ये है स्पेशल प्लान

Updated Apr 12, 2022 | 14:25 IST

Noida “Nai Dagar Naya Safar” : जरूरतमंद महिलाओं के लिए बैंक में खाते खुलवाए जा रहे हैं। नोएडा के गांवों और सेक्टर में कैम्प लगाकर खाता खुलवाने का काम किया जा रहा है। इस कार्य को करने में युवा टीम सर्फाबाद मदद कर रही है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन की पहल पर महिलाओं के खुलेंगे बैंक में खाते
मुख्य बातें
  • 211 महिलाओं के खोले गए जीरो बैंलेस खाते
  • कैम्प लगाकर खाता खुलवाने का किया जा रहा काम
  • जरूरतमंद और गरीब महिलाओं के लिए होगा काम

Noida “Nai Dagar Naya Safar” : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक नई पहल की गई है। नोएडा की जरूरतमंद महिलाओं का कैंप लगाकर खाता खुलवाने का कार्य किया जा रहा है। नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के तत्वाधान में युवा टीम सर्फाबाद के सहयोग से परियोजना "नई डगर नया सफर" के तहत 211 महिलाओं के जीरो बैलेंस खाते एवं जनधन खाते खोले गए। संस्था की मीडिया प्रभारी अलका वर्मा ने बताया कि, यह महिला सशक्तिकरण का नायब तोहफा महिलाओं को महिलाओं द्वारा दिया जा रहा है

पांच हजार महिलाओं का बैंक खाता खुलवाने का लक्ष्य

नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन की महासचिव वनिता सोपोरी ने बताया कि, हमारा लक्ष्य 5,000 महिलाओं का खाता खुलवाना है। जिसके लिए संस्था निरंतर गौतमबुद्धनगर के गांवों और सेक्टरों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से कैंप लगा कर महिलाओं के खाते खुलवा रही है। युवा टीम सर्फाबाद के अध्यक्ष सोनू यादव ने बताया कि, यह कैंप दोबारा लगवाया जायेगा। अभी और भी महिलाओं के बैंक अकाउंट खुलवाएं जाएंगे।  संस्था की सदस्य प्रतिमा तिवारी ने बताया कि, गर्मी में भी हमें महिलाओं के लिए काम करना अच्छा लग रहा था।

महिलाएं बैंक खाते में जमा पूंजी डालकर परिवार का भरण पोषण करेंगी

संस्था की सस्थापक मीनाक्षी त्यागी ने कहा कि, महिलाओं की खुशी देखकर हमें जो संतुष्टि मिलती है। उतनी खुशी कभी ऑफिस में सैलेरी लेकर भी नहीं मिलती थी। इन बैंक खातों में महिलाएं अपनी जमा पूंजी डालकर अपने परिवार को आगे बढ़ाने का काम करेंगी। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह सार्थक कदम है। उनकी यह टीम लगातार जरूरतमंद और गरीब महिलाओं के लिए कार्य कर रही है। संस्था के इस कार्य को सफल बनाने के लिए वनिता सोपोरी, सोनू यादव, प्रतिमा तिवारी, शशि नाथ प्रसाद, रवि शंकर और राकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।