लाइव टीवी

Bihar Double Murder: बिहार में वर्दी वाली भाभी व देवर की हत्या, बदमाशों ने सिर में मारी गोली, जानिए कहां

Updated Aug 24, 2022 | 20:38 IST

Bihar Double Murder: बदमाशों ने एक देवर और भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों घर में सो रहे थे। पलंग के नीचे देवर का तो उसके ऊपर भाभी का शव मिला हैै। मामला नया रामनगर थाना इलाके के गांव कंतपुर का है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
बदमाशों ने देवर भाभी की हत्या की
मुख्य बातें
  • बदमाशों ने एक देवर और भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी
  • मृतका राशि की पुलिस की वर्दी में मिली कई तस्वीरें हैरान करने वाली है
  • मर्डर के पीछे की वजह फिलहाल परिजन नहीं बता पा रहे हैं

Bihar Double Murder: बिहार के मुंगेर में बदमाशों ने एक देवर और भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों घर में सो रहे थे। पलंग के नीचे देवर का तो उसके ऊपर भाभी का शव मिला हैै। बुधवार को बदमाशों ने उनके घर में घुसकर दोनों के सिर में गोली मार दी। मामला नया रामनगर थाना इलाके के गांव कंतपुर का है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका पर मुआयना किया तो घर में कारतूस का एक खाली खोखा मिला है।

वहीं मृतका की कई ऐसी तस्वीरें भी मिली हैं, जिसमें वह पुलिस ड्रेस पहने हैं। अब पुलिस इस बात की चर्चा कर रही है कि, आखिर मृतका पुलिस की वर्दी में क्यों हैं। पुलिस के मुताबिक मृतकों की शिनाख्त राशि (35) व मनीष कुमार (29) के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक मृतका का पति मनोज कुमार मध्य प्रदेश में नौकरी करता है। वह चार माह से घर नहीं आया है। पुलिस इस मामले को लेकर कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है। वहीं दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने घटना स्थल के कुछ अहम सुराग जुटाए हैं। पुलिस के मुताबिक हत्यारों का पता लगाया जा रहा है। 

गोली की आवाज से परिजन जागे

रामनगर थाने के एसएचओ कौशल कुमार के मुताबिक हत्या के संबंध में मृतक मनीष की मां ने बताया कि, सभी लोग घर में सो रहे थे। इसके बाद गोली चलने की आवाज हुई तो देखा कि, मनीष पलंग के नीचे मृत पड़ा था, जबकि बहु राशि पलंग के ऊपर पड़ी तड़प रही थी। कुछ देर बाद उसने भी दम तोड़ दिया। एसएचओ ने बताया कि, मृतका राशि के 11 साल की एक बेटी व 4 वर्ष का एक बेटा है। मर्डर के पीछे की वजह फिलहाल परिजन नहीं बता पा रहे हैं। एसएचओ के मुताबिक मृतका राशि की पुलिस की वर्दी में मिली कई तस्वीरें हैरान करने वाली है, जबकि वह पुलिसकर्मी नहीं है। फिलहाल पुलिस घटना के पीछे की वजह तलाशने में जुटी है। 

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।