लाइव टीवी

Bihar: गया था काम खोजने पर परदेस में बीवी-बच्चे को भूल गर्लफ्रेंड से रचा ली शादी, पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Updated Aug 03, 2022 | 22:38 IST

Bihar Viral Marriage: बिहार के एक युवक की शादी चर्चा का विषय बना हुआ है। युवक दूसरे राज्य में रोजगार की तलाश में गया था और वहां दूसरी शादी रचा ली। युवक पर गर्लफ्रेंड के प्यार का नशा ऐसा चढ़ा कि वह अपनी पत्नी और बच्चे को भी भूल गया। जब पत्नी को जानकारी हुई कि पति ने दूसरी शादी कर ली है तो वह थाने पहुंच गई।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
गर्लफ्रेंड मिलते ही पत्नी और बच्चे को छोड़ा
मुख्य बातें
  • बांका जिले के सिमानामढ़ी गांव का रहने वाला है नीरज तांती
  • उत्तर प्रदेश के बरेली में युवती से रचाई दूसरी शादी
  • बांका के अमरपुर स्थित अपने मायके में रह रही है नीरज की पहली पत्नी

Bihar Crime News: बांका जिले से रोजगार करने उत्तर प्रदेश के बरेली शहर गए युवक ने वहां दूसरी शादी रचा ली। यहां मायके में रह रही उसकी पहली पत्नी को जब इसकी जानकारी हुई तो वह थाने पहुंच गई। यहां थाने में पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला अपने बच्चे को लेकर अब न्याय के लिए पुलिस चौकी का चक्कर लगा रही है। 

दरअसल, बांका जिले के सिमानामढ़ी गांव का रहने वाला नीरज तांती कुछ साल पहले रोजगार के लिए उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में गया था। वहां उसs एक युवती से प्यार हो गया। दोनों का प्रेम-प्रसंग महीनों तक चला। इसके बाद शादीशुदा होने के बाद भी नीरज ने उस युवती से दूसरी शादी रचा ली। 

साल भर पहले पिता बना है शख्स

नीरज ने पहली शादी 2018 में बांका के ही अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत परनाथपुर गांव के रहने वाले मनोज तांती की बेटी राधा से की है। एक साल पहले ही राधा और नीरज को एक बेटा हुआ है। वहीं, नीरज पैसे कमाने के लिए अपने एक दोस्त के साथ बरेली चला गया। यहां उसकी मुलाकात अंजू से हुई। अंजू से नीरज ने खुद को कुंवारा बताया। इसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ीं। दो हफ्ते पहले दोनों ने शादी कर ली। 

नीरज ने राधा को दूसरी शादी के बारे में नहीं बताया

नीरज की पहली पत्नी से फोन पर अक्सर बातचीत होती रहती थी, लेकिन कभी उसने अपनी गर्लफ्रेंड की जानकारी नहीं दी। न ही दूसरी शादी करने के बारे में बताया। शादी के बाद दूसरी पत्नी अंजु भी नीरज पर शक करने लगी थी। फिर वह नीरज की शादी को लेकर जानकारी जुटाने में लग गई कि वह किस लड़की से बात करता है। फिर एक दिन अंजु ने राधा को फोन करके नीरज की दूसरी शादी की जानकारी दे दी। राधा की शिकायत पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।