लाइव टीवी

Monsoon Arrival: पटना समेत पूरे बिहार में 4 दिन देर से आएगा मानसून, 28 और 29 को आंधी-बारिश के आसार

Updated May 27, 2022 | 15:22 IST

Monsoon Patna Arrival: राजधानी में अब मानसून का आगमन समय पर नहीं होगा। केरल में अब तक मानसून ने दस्तक नहीं दी है। इस वजह से बिहारवासियाों को अभी इंतजार करना होगा, लेकिन अगले दो दिन बारिश होने की संभावना है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
बिहार में देर से आएगा मानसून (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • तीन से चार दिन देर से मानसून देगा दस्तक
  • 28-29 मई को केरल तट पर मानसून का हो सकता है आगमन
  • पटना में 15 जून को मानसून आगमन के बन रहे हैं आसार

Monsoon Patna Arrival: इस बार मानसून देर से आएगा। पटना समेत पूरे बिहार में इसके आगमन में तीन से चार दिन देर होगी। पटना में 15 जून तक मानसून दस्तक दे सकती है। केरल तट पर मानसून के 27 मई को ही टकराने की संभावना थी, लेकिन ऐसा अब तक नहीं हुआ है। ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अब मानसून केरल में 28-29 मई को दस्तक दे सकती है। इस कारण से पटना समेत पूरे बिहार में मानसून का आगमन तीन से चार दिन देर से होगा।  

इधर, नौतपा का असर नहीं होने की वजह से सूबे में सामान्य बारिश होने की संभावना है। पूर्वी-दक्षिणी पूर्वी हवा की स्थिति मजबूत है। जबकि उत्तर पश्चिम ट्रफ रेखा पूर्वी बिहार से उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों तक झारखंड एवं ओडिशा से गुजर रही है। इस कारण पटना व आसपास के क्षेत्रों में 28-29 मई को आंधी और बारिश के आसार हैं। 

30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बहेगी हवा

शनिवार और रविवार को पटना एवं अन्य क्षेत्र में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बहेगी। इसको लेकर पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने येलो अलर्ट जारी किया है। इससे पहले गुरुवार को पटना समेत कई जिलों के तापमान में गिरावट आई है। इससे पटना, वैशाली, सारण, औरंगाबाद, सीतामढ़ी, दरभंगा, पश्चिमी चंपारण, सहरसा, सुपौल, फारबिसगंज, पूर्णिया में तापमान गिरा है। 

पटना में आज तापमान 35 डिग्री 

राजधानी पटना में आज 35 डिग्री अधिकतम तापमान है। गुरुवार को 37.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। शनिवार और रविवार को बारिश होने के बाद पटना के अधिकतम तापमान में और गिरावट आएगी। अनुमान के मुताबिक 33 डिग्री तक अधिकतम तापमान पहुंच सकता है। हालांकि दो दिन बाद ही अधिकतम तापमान में फिर वृद्धि होगी। इसके बाद मानसून के आगमन पर बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इस बार मानसून में अच्छी बारिश होने का पूर्वानुमान है।  

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।