लाइव टीवी

Patna Crime:सबसे बड़ा रुपैया, पटना में दोस्त ने युवक को इस वजह से मारी गोली, बेटे के सामने ले ली जान

Updated Aug 16, 2022 | 21:49 IST

Patna Police: पटना में एक युवक की उसके मासूम बेटे के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के पीछे पैसों का विवाद बताया जा रहा है। गोली मारने वाला युवक का ही दोस्त है। पुलिस अभी मामले की छानबीन कर रही है। घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
पटना में बेटे के सामने गोली मारकर युवक की हत्या
मुख्य बातें
  • पटना के गौरीचक इलाके का मामला
  • पैसे के विवाद के चलते बच्चे के सामने गोली मारकर हत्या
  • परिजनों में हत्या के चलते खौफ, सुरक्षा की मांग

Patna News: राजधानी पटना में पैसों के विवाद को लेकर एक दोस्त ने दूसरे को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस प्रकरण की छानबीन में लगी है।आरोपी ने इस घटना को एक मासूम के सामने ही इस खूनी खेल को अंजाम दे डाला 

बता दें कि यह मामला पटना सिटी के गौरीचक थाना क्षेत्र के तारनपुर एरिया का है। यहां पर पैसे के विवाद को लेकर दो दोस्तों के बीच झगड़ा हो गया। जिसके बाद एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को उसके मासूम बच्चे के सामने गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी बदमाश बाइक से फरार हो गया। मृतक का नाम विनय सिंह है। गोली चलाने वाले आरोपी युवक का नाम सुधीर सिंह है। दोनों की आपस में अच्छी दोस्ती थी।  

बेटे और भाई के सामने मारी गोली

मिली जानकारी के अनुसार सुधीर सिंह ने विनय सिंह से 6 लाख रुपये कर्ज लिया था। उन पैसों को विनय सिंह आरोपी सुधीर से वापस मांग रहे थे। जिसको लेकर विनय और सुधीर के बीच अकसर झगड़ा होता रहा। हालांकि इस विवाद की जानकारी विनय ने पहले ही पुलिस को दे दी थी। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सुधीर सिंह ने विनय से फोन कर पैसे देने की बात कही। हालांकि विनय को बुलाने के बाद आरोपी सुधीर हथियार से लैस बाइक पर सवार होकर तारनपुर एरिया में पहुंचा। सुधीर ने कर्ज लिए पैसे वापस भी नहीं दिए और विनय सिंह पर ताबड़तोड़ फायर कर दिया। जिसके बाद घटनास्थल पर ही विनय की मौत हो गई। बता दें कि इस दौरान मृतक का 8 वर्षीय बेटा और भाई साहिल भी मौजूद थे। 

परिजनों में आरोपी का खौफ

जानकारी के लिए बता दें कि घटना के बाद से मृतक विनय का पूरा परिवार सुधीर सिंह से सहमा हुआ है। वहीं आरोप है कि इस घटना की जानकारी मिलने के तीन घंटों बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी। पुलिस पर भी लापरवाही करने का आरोप लग रहा है। बता दें कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से अपनी सुरक्षा की मांग की है।

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।