लाइव टीवी

Patna News : 213 करोड़ से बेहतर होगी शहर की आबोहवा, जापानी तकनीक से अधिक ऑक्सीजन देने वाले लगेंगे पौधे

Updated Mar 27, 2022 | 16:42 IST

Patna News : राजधानी में प्रदूषण कम करने के लिए कई प्रयास हो रहे हैं। अब नगर निगम शहर की आबोहवा ठीक करने के लिए 213 करोड़ खर्च करेगा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
नगर निगम प्रदूषण कम करने लिए खर्च करेगा 213 करोड़
मुख्य बातें
  • प्रदूषण कम करने के लिए हो रहे प्रयास
  • 213 करोड़ रुपए खर्च कर आबोहवा होगी ठीक
  • नगर निगम ने पास किया बजट

Patna News :  वित्तीय वर्ष 2022-23 में निगम शहर की आबोहवा ठीक करने के लिए 213 करोड़ राशि खर्च करेगा। इसका निर्माण मेयर सीता साहू की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। इस सातवीं विशेष बैठक में सभी पार्षदों ने वायु प्रदूषण के मुद्दे को उठाया। नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर के अनुसार, प्रदूषण नियंत्रण के लिए 15 करोड़ रुपए खर्च कर स्वीपिंग मशीन खरीदी जाएगी। इन मशीनों के अलावा जापानी तकनीक से अधिक ऑक्सीजन देने वाले पौधे लगाए जाएंगे। यह पौधरोपण एक लाख वर्गफुट क्षेत्र में होगा। जिसकी मदद से हवा में स्वच्छता बढ़ेगी। 

सड़कों का होगा मेंटेनेंस
नगर आयुक्त अनिमेश ने बताया कि, सड़कों पर उड़ने वाले धूल से भी प्रदूषण बढ़ रहा है। ऐसे में शहर की सभी टूटी सड़कों को चिह्नित किया जा रहा है। उन सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। इसके अलावा सड़कों पर जमे धूल को उठवाया जाएगा। आगे बताया कि, इसके अलावा सड़क के किनारे लगे पौधों, सरकारी भवनों आदि के पास लगे पौधों पर पानी का छिड़काव कराया जाएगा, ताकि उस पर जमे धूल हट जाए। नगर आयुक्त ने लोगों से अपील की कि, सभी अपने-अपने घर एवं दफ्तर में भी जितना संभव हो पौधे लगाएं। इसे हर क्षेत्र में हरियाली बढ़ेगी और प्रदूषण का स्तर कम होगा। 

नए वित्तीय वर्ष में कुल 1,740 करोड़ खर्च करेगा निगम
नए वित्तीय वर्ष में पटना नगर निगम 1,740 करोड़ रुपए खर्च करेगा। शहर की स्ट्रीट लाइट, नाली-गली एवं जीर्ण-शीर्ण योजना, वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे। आधारभूत संरचना पर 486 करोड़ रुपए खर्च किया जाएगा। ठोस कचरा प्रबंधन पर 214 करोड़ खर्च किया जाएगा। वहीं, राजस्व प्राप्ति 1,788 करोड़ हो सकती है। राजस्व प्राप्ति 995 करोड़ एवं पूंजीगत प्राप्ति 792 करोड़ है। जबकि खर्च में 797 करोड़ राजस्व व पूंजीगत भुगतान 942 करोड़ रुपए होगा। इतना ही नहीं विज्ञापन नीति को मंजूरी मिलने पर शेष राशि मिल सकती है।

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।