लाइव टीवी

ये हैं वो 22 सीटें जहां अंतर 1 हजार वोट से कम, एनडीए या महागठबंधन किसी की भी बदल सकती है किस्मत

Updated Nov 10, 2020 | 18:02 IST

बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से 22 सीटें ऐसी हैं जहां जीत और हार के बीच का अंतर 1 हजार वोटों से कम है।

Loading ...
22 सीटें जा सकती हैं किसी के पक्ष में

पटना। बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों पर मतगणना जारी है। अभी तक करीब ढ़ाई करोड़ वोटों की गिनती हो चुकी है,और डेढ़ करोड़ वोटों की गिनती होनी है। अगर रुझान की बात करें तो एनडीए 124 सीट और महागठबंधन 110 सीट पर आगे है। लेकिन 22 ऐसी सीटें हैं जहां हार और जीत का अंतर बेहद कम है। 

इन 22 सीटों पर पहले और दूसरे उम्मीदवार के बीच का अंतर 1000 हजार से कम है। ये वो सीटें जो किसी के पक्ष में जा सकती है।

रजौली- प्रकाश वीर, आरजेडी-125

 सराई रंजन- विजय कुमार चौधरी, जेडीयू- 545

 शेखपुरा- विजय कुमार, आरजेडी- 897

 सिकंदरा- सुधीर कुमार, कांग्रेस- 674

तरारी- नरेन्द्र कुमार पांडेय, निर्दलीय-302

अलौली- रामवृक्ष , आरजेडी-774 वोट

अलीनगर- बिनोद मिश्रा, आरजेडी-42

अतरी- मनोरमा देवी, जेडीयू- 288

बाजपट्टी, डॉक्टर रंजू गीता, जेडीयू-790

बरहारा- सरोज यादव, आरजेडी-196

 बक्सर, परशुराम चौबे, बीजेपी-704

 दरौंधा- अमरनाथ यादव, सीपीआई (एमएल)- 695

 कडवा- शकील अहमद खान, कांग्रेस-791

कारगहार- संतोष कुमार मिश्रा, कांग्रेस-373

 कस्बा, प्रदीप कुमार दास, एलजेपी-627

 कटोरिया- स्वीटी सीमा, आरजेडी- 608

किशनगंज- इजहरुल हुसैन, कांग्रेस- 725

 मधेपुरा- निखिल मंडल, जेडीयू- 974

मधुबन- राणा रंधीर, बीजेपी- 414

 मनहार- उमेश सिंह कुशवाहा, जेडीयू-751

 मोहिउद्दीन नगर- राजेश कुमार सिंह, बीजेपी-996
बिहार में विधानसभा मके लिए तीन चरणों में चुनाव कराए गए थे। पहले चरण का चुनाव 28 अक्टूबर, दूसरे चरण का चुनाव 3 नवंबर और तीसरे चरण  का चुनाव 7 नवंबर को संपन्न हुआ था। अगर बिहार में सरकार की बात करें तो पिछले 15 वर्ष से नीतीश कुमार सत्ता में हैं।

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।