लाइव टीवी

सिपाही से दिल लगा बैठी शादीशुदा महिला कॉन्सटेबल, शादी से किया इन्कार तो खा लिया जहर

Patna Crime News
Updated Aug 03, 2022 | 22:19 IST

Bihar Trending News: प्यार में पागल एक शादीशुदा महिला कांस्टेबल ने जान देने की कोशिश की है। महिला कांस्टेबल का पति दूसरे राज्य में कार्यरत है। वहीं, महिला कांस्टेबल को बिहार पुलिस के जवान से प्यार हो गया। महिला कांस्टेबल इस जवान से शादी करने की जिद पर पड़ी थी। जब जवान ने शादी से इंकार कर दिया तो महिला कांस्टेबल ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

Loading ...
Patna Crime NewsPatna Crime News
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
महिला जवान के प्रपोजल को कांस्टेबल ने नहीं माना तो खाया जहर
मुख्य बातें
  • शेखपुरा थाने में पोस्टेड है महिला कांस्टेबल, अस्पताल में भर्ती
  • महिला कांस्टेबल का पति झारखंड में है कार्यरत
  • मुंगेर में पोस्टेड है जवान, जिससे शादी करना चाहती है महिला कांस्टेबल

Patna Crime News: बिहार के शेखपुरा जिले के सदर थाने में तैनात महिला कांस्टेबल ने प्यार में नाकाम होने पर आत्महत्या करने की कोशिश की है। उसने जहर खा लिया। फिलहाल महिला कांस्टेबल की हालत गंभीर है। अन्य पुलिसकर्मियों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। 

महिला कांस्टेबल शादीशुदा है और पति झारखंड में कार्यरत है। वहीं, इसे मुंगेर में तैनात एक कांस्टेबल से प्यार हो गया। दोनों में पहले दोस्ती हुई। फिर मिलना-जुलना शुरू हुआ। कुछ समय के बाद दोनों में काफी नजदीकियां बढ़ गईं। मामला शादी तक पहुंच गया। 

नीतीश पर शादी का दबाव बना रही थी

मुंगेर में तैनात जवान नीतीश पर महिला कांस्टेबल ने मंगलवार की देर शाम शादी करने का दबाव बनाया। इस दौरान नीतीश द्वारा शादी करने की बात को बार-बार टाला जा रहा था। इससे क्षुब्ध होकर महिला कांस्टेबल ने जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर बन गई। फिर उसने अपने पति को फोन करके जहर खाने की जानकारी दी। पति झारखंड से तत्काल बिहार आया और अस्पताल में अपनी पत्नी की देखरेख में लगा है। 

पूरे मामले की जांच में जुटी पुलिस

महिला कांस्टेबल द्वारा आत्मघाती कदम उठाए जाने के मामले में पुलिस जांच में जुटी है। महिला कांस्टेबल का बयान दर्ज किया जा रहा है। इसके साथ ही मुंगेर में तैनात जवान नीतीश के साथ उसके संबंध कितने गहरे थे यह भी पता लगाया जा रहा है। इतना ही नहीं नीतीश द्वारा महिला कांस्टेबल को कोई झांसा दिया गया है या नहीं इसकी जानकारी भी ली जा रही है। पुलिस विभाग का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, महिला कांस्टेबल का इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि जहर शरीर में काफी फैल गया था। पूरे शरीर से जहर निकाल दिया गया है। अस्पताल लाने में थोड़ी देर और हो गई होती तो बात बिगड़ सकती थी। फिलहाल स्वास्थ्यकर्मी उसके स्वास्थ्य पर नजर रख रहे हैं। 

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।