लाइव टीवी

Pune Weather Update: महाराष्ट्र में दस्तक देगा प्री मानसून, पुणे समेत कई जिलों में इस दिन बारिश के आसार

Updated Apr 20, 2022 | 22:05 IST

Pune Weather Update: पुणे समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में प्री मानसून दस्तक देने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, पुणे समेत कई इलाकों में शनिवार को बारिश के आसार हैं। इससे लोगों को गर्मी से राहत पहुंचेगी।

Loading ...
पुणे में इस दिन तक रहेगी प्री-मानसून बारिश
मुख्य बातें
  • IMD की महाराष्ट्र में प्री-मानसून बारिश की भविष्यवाणी की
  • पुणे में शनिवार को बारिश के बाद बदल सकता है मौसम 
  • बारिश हुई तो गर्मी से लोगों को मिले जाएगी राहत 

Pune Weather Update: गर्मी की हाहाकार के बीच पुणे समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में शनिवार को हल्की बारिश का अनुमान है। बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगर शनिवार को बारिश हुई तो राज्य में यह प्री मानसून की पहली बारिश होगी। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। साथ ही, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि, अगले तीन दिन भी मौसम के ऊपर चढ़ते हुए पारे में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

गौरतलब है कि, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार 22 अप्रैल को हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। इससे महाराष्ट्र के इलाकों में चल रही लू जैसी स्थिति से लोगों को राहत मिल सकती है।

IMD ने दी ये जानकारी

आईएमडी की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, महाराष्ट्र में शनिवार को पुणे, रत्नागिरी, सतारा, लातूर, सांगली, नांदेड़, उस्मानाबाद, अमरावती, अकोला, गढ़चिरौली, वर्धा, चंद्रपुर, कोल्हापुर और यवतमाल समेत कई जिलों में बारिश होने की संभावना है।  वहीं शुक्रवार और शनिवार को परभणी और हिंगोली में भी बारिश के आसार हैं। अगर इन दिनों अनुमान के अनुसार वर्षा हुई तो ये महाराष्ट्र में प्री मानसून की पहली बारिश होगी। 

अच्छी बारिश की अभी उम्मीद नहीं

बता दें कि, इन दिनों महाराष्ट्र में एक या दो अच्छी बारिश देखने को मिल जाती है। मार्च या अप्रैल में कई बार उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा जिलों में ओलावृष्टि भी देखी जाती है। लेकिन इस साल करीब दस दिन पहले कोल्हापुर, औरंगाबाद, धुले और जलगांव में हल्की बारिश को छोड़कर अधिकतर इलाकों में सूखा पड़ा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि, बादल बनने और नमी की कमी हुई है। गरज के साथ बारिश की अभी पूरी स्थिति नहीं है। यही वजह है इस मौसम में अभी तक राज्य में खास बारिश देखने को नहीं मिली। राज्य के मराठवाड़ा और विदर्भ के इलाकों में अब तक प्री मानसून न होने की वजह से जिले शुष्क बने हुए हैं। वर्तमान में राज्य को उत्तर या उत्तर पश्चिम हवाएं प्रभावित कर रही हैं।