लाइव टीवी

पुणे में दिल दहला देने वाला हादसा, 1 की मौत 25 घायल, देखें खौफनाक VIDEO

Updated Apr 11, 2022 | 15:59 IST |

पुणे-अहमदनगर राजमार्ग पर देर रात 11 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। यह हादसा पास के ही होटल में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

Loading ...

पुणे से एक दिल दहला देने वाली हादसे का वीडियो सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 25 अन्य घायल होने की खबर है। इस वीडियो में बस को एक तरफ पलटते हुए और हाईवे के किनारे एक रेस्तरां से टकराते हुए देखा जा सकता है। दरअसल, रविवार देर रात पुणे-अहमदनगर राजमार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही एक कार तेज गति से आ रही एक बस से टकरा गयी। जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर पलटते हुए एक होटल में जा घुसी।  जानकारी के अनुसार दुर्घटना देर रात 11 बजे के करीब शिरूर तहसील के बजरंगवाडी के पास हुई। दुर्घटना का ये भयावह दृसय पास के ही होटल में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में खुद देखिए कितना भयावह था ये मंजर...