लाइव टीवी

Ranchi Weather Update : रांची समेत पूरे सूबे में अगले 3 दिन तक चलेगी लू, स्कूलों का बदलेगा समय

Updated Apr 26, 2022 | 17:40 IST

Ranchi Weather Update : भीषण गर्मी से पूरा सूबा तप रहा है। लोगों का दिन भर गर्मी से हाल बेहाल रहता है। तपती धूप के कारण बाजार एवं सड़कों पर सन्नाटा पसर रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
रांची में अगले 3 दिन पड़ेगी भीषण गर्मी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • अगले तीन दिनों में राजधानी का तापमान 42 डिग्री कर सकता है पार
  • स्कूलों में अब 4:30 घंटे ही होगी पढ़ाई
  • सुबह 6 बजे से सुबह 10:30 बजे तक चलेगी क्लास

Ranchi Weather Update : राजधानी रांची में इस साल रिकॉर्ड गर्मी पड़ रही है। फिलहाल इससे राहत मिलने के भी आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक रांची समेत पूरे सूबे में तेज धूप के साथ गर्म हवा चलेगी। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से लू से बचने की अपील की है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, इन तीन दिनों तक रांची का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पार कर सकता है। ऐसे में राज्य सरकार ने स्कूल संचालन के समय में बदलाव करने का निर्णय लिया है। सरकारी आदेश के मुताबिक, अब स्कूलों में 4:30 घंटे ही पढ़ाई होगी।


सरकारी आदेश में कहा गया है कि, अब सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूल सुबह 6 बजे से संचालित होंगे। जबकि सुबह 10:30 बजे तक ही क्लास चलेंगी। फिलहाल इसका आदेश जारी नहीं किया गया है। ऐसे में स्कूल सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित किए जा रहे हैं। इस बारे में भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि, पाकिस्तान और राजस्थान की तरफ से आ रही गर्म हवा के कारण झारखंड में गर्मी बढ़ रही है। अभी इससे राहत मिलने की उम्मीद भी नहीं है। 

सोमवार को रांची का तापमान रहा 40.1 डिग्री सेल्सियस
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 26 अप्रैल यानी मंगलवार को रांची समेत कई जिलों में लू चली। इनमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, कोडरमा, गिरिडीह शामिल हैं। सोमवार को रांची का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। 

तीन दिनों तक साफ रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, रांची में अगले तीन दिनों तक मौसम साफ रहेगा। शहर का अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री रहेगी। वहीं, 29 अप्रैल से सूबे के पूर्वी इलाके संथाल परगना में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।