लाइव टीवी

Ranchi Murder: जानिए आखिर क्यों अपने ही चाचा का हत्यारा बना रांची का ये युवक, धारदार हथियार से किए ताबड़तोड़ वार

Updated Jul 21, 2022 | 22:00 IST

Murder in Ranchi: रांची में एक युवक ने आवेश में आकर अपने ही चाचा की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
रांची में भतीजे ने चाचा को मौत के घाट उतारा
मुख्य बातें
  • अनगड़ा थाना क्षेत्र की जोन्हा टोली की घटना
  • धारदार हथियार से मारकर चाया घोघाल मुंडा को उतारा मौत के घाट
  • ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

Murder in Ranchi: रांची में एक बार फिर रिश्तों का खून हुआ है। भतीजे ने अपने ही चाचा की हत्या कर दी है। घटना रांची जिला अंतर्गत अनगढ़ा थाना क्षेत्र के जोन्हा टोली की है। यहां भतीजे ने धारदार हथियार से अपने चाचा की हत्या कर दी। आरोपी ने गुरुवार की सुबह घटना को अंजाम दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि, बिरसा मुंडा ने अपने चाचा घोघाल मुंडा की धारदार हथियार से मार कर हत्या की है।

ग्रामीणों ने फोन करके पुलिस को वारदात की जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जबकि आरोपी भतीजे बिरसा मुंडा को गिरफ्तार कर लिया है। 

सोए हुए चाचा पर किया हमला

ग्रामीणों का कहना है कि, आरोपी ने उस वक्त अपने मंसूबों को अंजाम दिया है जब उसका चाचा घर में सो रहा था। इस दौरान उसने पीछे से अपने चाचा पर धारदार हथियार से हमला किया। कई बार हमला किए जाने से उसके शरीर से ज्यादा खून बह गया और उसे मौके पर ही दम तोड़ दिया। फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पीड़ित परिवार वालों और ग्रामीणों से पूछताछ कर हत्या की वजह जानने में लगी है। वहीं, आरोपी ने सख्ती से पूछताछ के बाद भी पुलिस को कुछ नहीं बताया है। 

बेटी ने अपने पिता की हत्या करते हुए देख लिया

घोघाल मुंडा की बेटी ने अपने पिता की हत्या करते हुए बिरसा मुंडा को देखा है। आरोपी ने घोघाल की बेटी को मारने के लिए दौड़ा, लेकिन वह घर से भाग निकली। इसके बाद उसने गांव में जाकर लोगों को पूरी घटना की जानकारी दी। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। आरोपी में कोर्ट में पेश किया जाएगा। उसके बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा।