लाइव टीवी

Ranchi Teenager Thief: खेलने की उम्र में बड़ी चोरियों को अंजाम दे रहे थे ये किशोर, दिन में रेकी और रात में चोरी

Updated Jul 21, 2022 | 21:53 IST

Ranchi Teenager Thief: रांची में पुलिस के लिए चुनौती बने चोरों को दबोच लिया गया है। हालांकि इनकी गिरफ्तारी से शहरवासियों का किशोरों से भरोसा उठ गया है। वहीं, पुलिस के लिए यह बेहद चिंताजनक बात बन गई है। दरअसल, गिरफ्तार चारों चोर किशोर हैं। इतनी कम उम्र में यह दिन में रेकी और फिर रात में खाली मकान में चोरी किया करते थे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
पीढ़ी दर पीढ़ी चोरी कर रहे इस गांव के बच्चे (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • ओरमांझी पुलिस ने आरोपियों को किया है गिरफ्तार
  • पकड़े गए आरोपियों से जेवर, 100 ग्राम चांदी के बिस्किट, 35 हजार रुपए, एलसीडी, दो लैपटॉप मिले हैं
  • गुप्त सूचना और टेक्निकल टीम की मदद से दबोचे गए चोर

Ranchi Teenager Thief: शहरवासियों में दहशत और पुलिस के लिए सिरदर्द बने चोर गिरोह का खुलासा कर लिया गया है। ओरमांझी पुलिस ने चार चोरों को गिरफ्तार किया है। यह सभी बंद मकानों में चोरी करते थे। इनके पास से सोने-चांदी के गहने, 100 ग्राम के सोने के बिस्किट, 35 हजार रुपए, एलसीडी टीवी और दो नामी कंपनियों के दो लैपटॉप मिले हैं। इस गिरोह का मुखिया मनोहर गोस्वामी है। इसके अतिरिक्त विष्णु गोस्वामी, सुमित गोस्वामी, मनु गोस्वामी को गिरफ्तार किया गया है। यह चारों रामगढ़ जिला अंतर्गत छोटकी लारी थाना रजरप्पा के रहने वाले हैं। इस बारे में ग्रामीण एसपी नौशाम आलम ने बताया कि गुप्त सूचना और टेक्निकल टीम की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी की गिरफ्तारी इनके गांव छोटकी लारी से हुई है। 

यह चारों दिन भर अलग-अलग गांवों और बस्ती में घूम-घूमकर रेकी किया करते थे। फिर रात में खाली मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया करते थे। यह सभी ताले को खोलने और तोड़ने में एक्सपर्ट हैं। बता दें रामगढ़ जिले का लारी गांव चोरी की बस्ती के नाम से प्रसिद्ध है। इसे खानदानी चोरों की बस्ती कहा जाता है। गिरफ्तार चोरों के मुताबिक इनके दादा-पिता भी चोरी किया करते थे। चोरी के बाद सभी आपस में सामान बांट लिया करते थे। 

बस्ती में नए चेहरे देखने पर पूछताछ करने की अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि उनकी बस्ती या गांव, कॉलोनी में नया चेहरा दिखने पर उससे पूछताछ करें। संदिग्ध हरकत लगने पर पुलिस को तत्काल सूचना दें। ताकि उससे जुड़ी जानकारी प्राप्त की जा सके। इधर, इन चारों की गिरफ्तारी से लोगों ने राहत की सांस ली है। 

चोरी की इन घटनाओं में शामिल थे चारों

गिरफ्तार चारों चोर हाल की चोरी की घटनाओं में शामिल थे। 20 जनवरी को आनंदी, 23 जून को दड़दाग, 11 जुलाई को डहू और 14 जुलाई को कुच्चू में चोरी में शामिल थे। इनकी गिरफ्तारी के बाद लोग थाने पहुंचे और अपने-अपने सामान की पहचान कर ले गए। ग्रामीण एसपी नौशाम आलम ने बताया कि चोरों की गिरफ्तारी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।