लाइव टीवी

Anand Vihar Terminal: रांची के पिस्का स्टेशन को दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल जैसा बनाया जाएगा

Updated Jul 18, 2022 | 15:26 IST

Prisca Station: रांची रेल मंडल के एक और स्टेशन के दिन बहुरने वाले हैं। इस स्टेशन को दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल की तरह विकसित किया जाएगा। पिस्का स्टेशन को बड़ा स्टेशन बनाया जाना है। इसको लेकर रेलवे ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंत्रालय से भी इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है।

Loading ...
पिस्का स्टेशन अब दिखेगा नए रंग-रूप में (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • रांची-लोहरदगा रेलखंड पर है पिस्का स्टेशन, जिसका जल्द होगा विकास
  • रेल मंत्रालय ने पहले फेज में 40 करोड़ रुपए किए मंजूर
  • पिस्का स्टेशन पर तीन और प्लेटफॉर्म बनाए जाएंगे

Ranchi Rail Division: दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल की तरह रांची-लोहरदगा रेलखंड का पिस्का स्टेशन विकसित होगा। इसके लिए रेल मंत्रालय ने पहले फेज में 40 करोड़ रुपए मंजूर किया है। पिस्का स्टेशन को विकसित करने का काम बहुत जल्द ही शुरू किया जाएगा। सांसद संजय सेठ के प्रस्ताव को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंजूरी दे दी है। मंत्रालय के मुताबिक, पिस्का स्टेशन पर तीन और प्लेटफॉर्म बनाए जाएंगे। फिलहाल दो प्लेटफॉर्म हैं। तीन नए प्लेटफॉर्म बनने पर कुल संख्या 5 हो जाएगी। इसके अतिरिक्त कई यात्री सुविधाओं में विस्तार किया जाना है। इनमें मुख्य रूप से एस्केलेटर, फुट ओवरब्रिज आदि शामिल हैं। लिफ्ट भी लगाई जाएगी। 

अगले 25 साल में बढ़ने वाली आबादी को देखते हुए स्टेशन का विकास

दरअसल, पिस्का स्टेशन रांची रेल मंडल का एक छोटा सा स्टेशन है। अगले 25 साल में रांची की बढ़ने वाली आबादी को ध्यान में रखकर इस स्टेशन को विकसित किया जा रहा है। निकटतम भविष्य में पिस्का स्टेशन भी रांची स्टेशन जैसा दिखेगा। भविष्य में रांची-लोहरदगा रेलखंछ की यह लाइफलाइन हो जाएगी। इसी रूट से ही दिल्ली की तरफ जाने वाली ट्रेनें जाएंगी। अभी रांची-लोहरदगा रेल लाइन सिंगल है, जिसे डबल किया जाना है। सिंगल लाइन होने के चलते इस रूट पर फिलहाल अधिक ट्रेनें नहीं हैं, लेकिन आने वाले समय यहां में ट्रेनों की संख्या में इजाफा होगा। 

यहां से दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए जाएंगी सब्जियां

पिस्का स्टेशन के विस्तार होने के बाद व्यापारिक गतिविधियां भी बढ़ जाएंगी। स्टेशन के आय में वृद्धि होगी। इसके साथ ही ग्रामीण यात्रियों को काफी लाभ पहुंचेगा। यहां से बेड़ो, मांडर, सब्जियों को ट्रेनों के माध्यम से आसानी से दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों को भेजा जाएगा। इस बारे में डीआरएम प्रदीप गुप्ता का कहना है कि, पिस्का स्टेशन के लिए 40 करोड़ रुपए मिले हैं। एक साल में तीन प्लेटफॉर्म बनाए जाने हैं। फिर यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।