लाइव टीवी

Ranchi News: रांची में गर्मी ने तोड़ डाले कई सालों के रिकॉर्ड, सातवें आसमान पर पहुंचा पारा, अलर्ट जारी

Updated Apr 29, 2022 | 15:41 IST

Ranchi Weather: राजधानी में इस साल रिकॉर्ड गर्मी पड़ रही है। या यूं कहें कि हर दिन गर्मी एक नया रिकॉर्ड ही बना रही है। इस अप्रैल में सबसे गर्म दिन गुरुवार रहा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
रांची में पड़ रही रिकॉर्ड गर्मी
मुख्य बातें
  • रांची का तापमान गुरुवार को 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड
  • इस साल का सबसे गर्म दिन था गुरुवार
  • अगले दो दिनों तक यही स्थिति रहने की संभावना

Weather Alert:  रांचीवासियों को फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। इस सीजन का सबसे गर्म दिन गुरुवार रहा। इस दिन अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक रांची समेत पूरे राज्य में ऐसी ही गर्मी पड़ने की आशंका है। बता दें गुरुवार को सूबे में सबसे अधिक तापमान मेदिनी नगर का रहा।

यहां का अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जमशेदपुर का तापमान 44.6 डिग्री दर्ज हुआ है। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि शनिवार से मुख्य रूप से सूबे के उत्तरी-पूर्वी हिस्से में मौसम थोड़ा बहुत बदल सकता है। बादल छा सकते हैं। साथ ही कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।  

बन रहा साइक्लोनिक सर्कुलेशन

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश से असम तक झारखंड एवं बिहार होते हुए एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है। यह शनिवार से सक्रिय हो सकता है, जिसका प्रभाव झारखंड पर पड़ने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 30 अप्रैल 1999 को रांची का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। साल 2020 की 28 अप्रैल को यह 56.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।   

गुरुवार को ऐसे रहे तापमात के मिजाज 

शहर        ----    अधिकतम तापमान
रांची        ----    41.6 डिग्री
देवघर      ----    42
गिरिडीह   ----    43
गोड्डा      ----    42
हजारीबाग ----    43
जामताड़ा   ----   42
पाकुड़        ----   42
साहिबगंज ----    42
कोडरमा     ----   43
गढ़वा        ----    45
चतरा        ----    45
लातेहार     ----     44
लोहरदगा   ----    42
पलामू       ----    45.8
रामगढ़      ----   42
 पूर्वी सिंहभूम----44.6
पश्चिमी सिंहभूम---44

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

फसल एवं सब्जियां झुलसने लगीं

भीषण गर्मी से आम लोगों के अलावा पशु-पक्षियों एवं फसलों का हाल भी बेहाल है। फसलें एवं सब्जियां झुलसने लगी हैं। पशुओं ने गर्मी के कारण दूध कम देना शुरू कर दिया है। इससे पशुपालकों की चिंता बढ़ी हुई है। पशुपालकों को पशुओं को पंखे एवं कूलर की हवा देनी पड़ रही है। फसलों के बचाव के लिए सिंचाई एवं रसायनिक दवाओं का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। वहीं, पक्षियों के लिए लोग खुले में पानी से भरा बर्तन रख रहे हैं। शहर की कई संस्थाएं विभिन्न जगहों पर पक्षियों के लिए पानी का इंतजाम कर रही हैं।