लाइव टीवी

Ranchi Weather News: रांची में तापमान हुआ 40 डिग्री के पार, लू के थपेड़ों से बेहाल हुए लोग, हो रहा बदलाव

Updated Apr 28, 2022 | 17:32 IST

Ranchi Weather News: राजधानी रांची में इस साल गर्मी चरम पर है। इस साल अप्रैल में ही मई और जून जैसी गर्मी पड़ रही है। पारा दिनोंदिन चढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में रांची के मौसम में बदलाव की आशंकाएं हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
रांची में गर्मी का बढ़ता कहर
मुख्य बातें
  • रांची का तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया
  • 30 अप्रैल से 2 मई के बीच मौसम में हो सकता है बदलाव
  • उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की बन रही है स्थिति

Ranchi Weather News: इस साल रांची में भीषण गर्मी पड़ रही है। हर दिन पारा नया रिकॉर्ड बना रहा है। मार्च से ही मई और जून जैसे गर्मी पड़ रही है। तापमान में लगातार वृद्धि से लोग बेहाल हैं। लू की भी लगातार स्थिति बनी हुई है। बता दें मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सूबे में सबसे अधिक मेदिनीनगर का तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। गोड्डा का तापमान 44.3 डिग्री, जमशेदपुर में 43.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज हुआ है।  

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की स्थिति बन रही है, जिससे बिहार के कुछ इलाकों समेत झारखंड के उत्तर-पूर्व इलाकों में 30 अप्रैल से 2 मई के बीच मौसम में बदलाव हो सकता है। विभाग के मुताबिक कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। 

यहां आज और कल चल सकती है लू


मौसम विभाग का कहना है कि, रांची, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह में गुरुवार और शुक्रवार को लू चल सकती है। इसको लेकर मौसम विभाग ने जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है। कहा गया है कि दिन में बेहद जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें।

 गर्मी में खान-पान का रखें ख्याल


गर्मी के दिनों में खान-पान का विशेष ख्याल रखना बेहद जरूरी है। इस समय मौसमी फलों का सेवन करना अति आवश्यक है। ऐसे में तरबूज, खरबूज, खीरे आदि का नियमित सेवन करें। इससे शरीर में पानी के अलावा खनिज एवं लवणों की पूर्ति होती रहेगी। खाने में दाल, चावल, सब्जी, रोटी आदि खाएं। गर्मी में भूख से थोड़ कम खाना खाएं। कम से कम चार लीटर पानी पिएं। इसके अलावा नारियल पानी, छाछ, लस्सी पिएं। वहीं नमक का सेवन ज्यादा न करें। नमकीन, मूंगफली, तले हुए पापड़-चिप्स और तेल में तले हुए खाद्य पदार्थ नहीं खाएं।