लाइव टीवी

आज का राशिफल 02 सितंबर 2020: क्रोध पर नियंत्रण रखें मीन राशि के जातक, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Updated Sep 02, 2020 | 06:11 IST

आज का राशिफल,02 सितंबर 2020: मिथुन राशि के जातक आज आज जॉब संबंधी  कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हनुमान जी की उपासना करें मकर राशि के जातक। तुला राशि वाले श्री सूक्त का पाठ करें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन...

Loading ...
मुख्य बातें
  • कर्क राशि के लोगों का धन कुछ व्यय हो सकता है।
  • हनुमानबाहुक का पाठ करें कुंभ राशि के लोग।
  • क्रोध पर नियंत्रण रखें मीन राशि के जातक।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज चन्द्रमा कुंभ राशि में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व मीन राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। तुला व कुंभ राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: मंगल व चन्द्र गोचर आज छात्रों को लाभ प्रदान करेगा। चन्द्र गोचर के कारण मन में किसी बात को लेकर दुविधा रह सकती है। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। जॉब में लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।

 2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय के लिए सफलता का है। धन का व्यय सकारात्मक कार्यों में हो सकता है। शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण जॉब में प्रोन्नति की तरफ अग्रसर होंगे। सफेद रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज जॉब संबंधी  कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिजनेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। नीला रंग शुभ है। चन्द्र व शुक्र व्यवसाय में लाभान्वित करेगा।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: छात्र लाभान्वित होंगे। चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है। मन की एकाग्रता पर ध्यान दें। पीला रंग शुभ है। आज आपका व्यवहार बहुत कार्य करेगा। धन का कुछ ज्यादा ही व्यय हो सकता है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: छात्र शिक्षा में  नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। नारंगी रंग शुभ है। श्री अदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। आज का दिन कुछ पुराने रुके कार्यों के पूर्ण होने का है।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: स्वास्थ्य सुख में सफलता से प्रसन्नता होगी। बुध व चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ दे सकता है। श्री गणेश जी की पूजा करते रहें। नीला रंग शुभ है। मित्रों से लाभ सम्भव है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज व्यवसाय को लेकर तनाव संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें। आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। हरा रंग शुभ है। हेल्थ के प्रति सावधानी बरतें। अन्न दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज मंगल व चन्द्रमा गोचर जमीन क्रय करने में सफलता देगा। मेष राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल रंग शुभ है। चावल का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज गुरु व चन्द्र के शुभ प्रभाव से जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन की प्राप्ति होने के संकेत हैं। सफेद रंग शुभ है। आज स्वास्थ्य को लेकर तनाव मिल सकता है।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: जॉब को लेकर थोड़ा तनाव रहेगा। कार्यों की अधिकता आपको परेशान कर सकती है। हरा रंग शुभ है। आज विवादों से दूर रहें। हनुमान जी की उपासना करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज का दिन थोड़े संघर्ष का है। गृह निर्माण संबंधित किसी रुके कार्य को पूर्ण करने का प्रयास प्रारंभ कर सकते हैं। हनुमानबाहुक का पाठ करें। सफेद रंग शुभ है।
 
12 मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज जॉब में कोई विवाद हो सकता है। सफेद रंग शुभ है। मित्रों से लाभ मिलेगा। श्री सूक्त का पाठ करें। चने की दाल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat