लाइव टीवी

आज का राशिफल 03 सितंबर 2020: वृष राशि वालों को मिलेगा धन, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Updated Sep 03, 2020 | 08:20 IST

आज का राशिफल,03 सितंबर 2020: श्री विष्णुसहस्रनाम पाठ करें सिंह राशि के जातक। कुंभ राशि के लोग करें श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ। वृष राशि वालों को मिल सकता है धन। जानें कैसा रहेगा आपका दिन...

Loading ...
मुख्य बातें
  • श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें तुला राशि के जातक।
  • कन्या राशि वालों का हो सकता है धन व्यय।
  • मकर राशि के जातकों को उच्चाधिकारियों से लाभ मिलेगा।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज चन्द्रमा कुंभ राशि में है। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र है। आज भगवान शिव व हनुमान जी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। आज मेष व कर्क राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। वृष व मकर राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मिथुन व मकर राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। वृष व मिथुन राशि के युवा प्यार में सफल रहेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें अपना 03 सितंबर का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज मंगल व चन्द्रमा जॉब में प्रगति का अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में आज का प्रयास भविष्य में सफलता दिलवा सकता है। लाल रंग शुभ है। गेहूं का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय में कुछ नया करने का है। धन का आगमन हो सकता है। व्यवसाय में उन्नति की तरफ अग्रसर होंगे।  नीला रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: व्यवसाय में नए प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। हेल्थ को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी हरा रंग शुभ है। अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: इस राशि के स्वामी चन्द्रमा का गोचर आज व्यवसाय में उन्नति देगा। जॉब में लाभान्वित होंगे। पीला रंग शुभ है। आज कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। चावल दान करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: बहुत दिनों बाद व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। जॉब में सफलता मिलना चाहिए। सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम पाठ करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज मित्रों के सहयोग से प्रसन्न रहेंगे। चन्द्रमा व गुरु आज आध्यात्म की तरफ दिमाग ले जा सकता है। स्वास्थ्य में लाभ सम्भव है। सफेद रंग शुभ है। धन व्यय के संकेत है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: जॉब में सफलता है। स्वास्थ्य सुख को लेकर प्रसन्नता रहेगी। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। हरा रंग शुभ है। संतान की सफलता से अति खुश रहेंगे।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज मंगल व चन्द्र गोचर व्यवसाय में सफलता देगा। धनु व कर्क राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला रंग शुभ है। पॉलिटिक्स में सफलता है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: गुरु व चन्द्रमा गोचर के कारण संतान के विवाह को लेकर किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। धन आगमन के संकेत हैं। सफेद रंग शुभ है। राजनीतिज्ञों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: शनि व राहु जॉब को लेकर तनाव दे सकते हैं। उच्चाधिकारियों से लाभ मिलेगा। शनि व चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ देंगे। नीला रंग शुभ है। तिल दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज शनि व चन्द्रमा का गोचर जॉब में कोई परेशानी दे सकते हैं। शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय संबंधित कोई नया कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। सफेद रंग शुभ है।
 
12 मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: गुरु व चन्द्र गोचर लाभ देगा। स्वास्थ्य सुख में प्रगति होगी। बजरंगबाण का पाठ करें। पीला रंग शुभ है। धन आगमन के संकेत हैं।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat