लाइव टीवी

आज का राशिफल 06 अक्टूबर 2020: कर्क और सिंह समेत इन राशियों के लिए अच्छा है दिन, पढ़ें अपना राशिफल

Updated Oct 06, 2020 | 02:00 IST

आज का राशिफल, 06 अक्टूबर 2020: अपने काम पर ध्यान दें कर्क राशि के जातक। धनु राशि के जातक श्री अदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। तिल का दान करें कुंभ राशि वाले लोग। पढ़ें अपना आज का राशिफल।

Loading ...
आज का राशिफल Today rashifal 06 October, 2020
मुख्य बातें
  • मिथुन राशि वाले सोच समझकर लें नौकरी संबंधित फैसला।
  • मित्रों से कन्या राशि वालों को हो सकता है लाभ।
  • हनुमानबाहुक का पाठ करें कुंभ राशि के जातक।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा वृष राशि में है व कृतिका नक्षत्र है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज वृष व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष व कुम्भ राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कन्या व वृश्चिक राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें अपना 06 अक्टूबर का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: संयम व आत्मबल प्रगति में बहुत सहायक है। स्वास्थ्य को सुधारने का प्रयास करें। कोई पुराना विवाद अब समाप्त हो सकता है। छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। सफेद रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन छात्रों के लिए थोड़े संघर्ष का है। धन का आगमन हो सकता है। शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण व्यवसाय में प्रोन्नति की तरफ अग्रसर होंगे। नीला रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: बुध मैनेजमेंट गुरु बनाता है। आज बुध व चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ देंगे। जॉब संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। छात्र उन्नति की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा रंग शुभ है। 

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: छात्र लाभान्वित होंगे। चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है। अपने काम पर ध्यान दें। पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: सूर्य राजनीति व प्रशासन से सम्बद्ध लोगों को सफल करेंगे। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। छात्रों की उन्नति होगी। लाल रंग शुभ है। अन्न का दान करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आर्थिक सफलता से प्रसन्नता होगी। बुध व चन्द्रमा वाणी से कोई बड़ा कार्य करवा सकता है। हरा रंग शुभ है। मित्रों से लाभ संभव है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज संतान के विवाह को लेकर कोई सुखद समाचार संभव है। शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय में उन्नति देंगे। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। परिवार का सहयोग मिलेगा। सफेद रंग शुभ है। 

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: मंगल रियल स्टेट से सम्बद्ध लोगों को सफल करेगा। आज शुक्र व चन्द्रमा गोचर व्यवसाय में सफलता देगा। जॉब में उच्चाधिकारी आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल रंग शुभ है। गेहूं का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी। कोई छोटी यात्रा होने के संकेत हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। श्री अदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। चने की दाल का दान करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: शनि व चंद्रमा आज न्याय व प्रशासनिक फील्ड से जुड़े लोगों को सफलता देंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही आपको परेशान कर सकती है। नीला रंग शुभ है। अन्न दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: शनि व चन्द्रमा अनुकूल है। आज का दिन राजनीति से जुड़े लोगों के लिए सफलता की प्राप्ति का है। हनुमानबाहुक का पाठ करें। सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।

12 मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: गुरु व चन्द्रमा का शुभ प्रभाव छात्रों को उन्नति देगा। आज धन के व्यय पर नियंत्रण रखें। पीला रंग शुभ है। मित्रों से लाभ मिलेगा। सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat