लाइव टीवी

आज का राशिफल 07 जनवरी 2021: तुला और कुम्भ राशि के जातकों को मिलेगी हर काम में सफलता, पढ़ें आज का राशिफल

Updated Jan 07, 2021 | 02:00 IST

आज का राशिफल, 07 जनवरी 2021: न्या व मकर राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करें और तुला व कुंभ राशि के जातकों को हर कार्य में सफलता मिलेगी। पढ़ें अपना आज का राशिफल।

Loading ...
आज का राशिफल Today Rashifal 7th January, 2021
मुख्य बातें
  • सेहत के प्रति लापरवाह ना रहें कन्या व मकर राशि के जातक।
  • तुला व कुम्भ राशि के लोगों को मिलेगी हर काम में सफलता।
  • मेष व सिंह राशि के छात्र करेंगे नवीन अवसरों की प्राप्ति।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा तुला राशि में है व चित्रा नक्षत्र है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज तुला व कुम्भ राशि के जातक प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष व सिंह राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कन्या व मकर राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें अपना 06 जनवरी का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आप धार्मिक मार्ग पर हैं। किसी संत के आशीर्वाद से प्रसन्न रहेंगे।जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन राजनीतिज्ञों लिए सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है।जॉब में प्रोमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। नीला रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज बुध व चन्द्रमा थोड़ा तनाव देंगे। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। जॉब में परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नीला रंग शुभ है। 

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: मंगल व चन्द्र गोचर से व्यवसाय में लाभान्वित होंगे। चन्द्रमा व गुरु का प्रभाव जॉब में सफल करेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। लाल रंग शुभ है। 

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: व्यवसाय से जुड़े लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। छात्रों की उन्नति होगी। वाहन प्रयोग के प्रति सावधानी बरतें। लाल रंग शुभ है। 

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: स्वास्थ्य सुख से प्रसन्नता होगी। बुध का गोचर व्यवसाय में लाभ दे सकता है।गणेश जी की पूजा करते रहें। हरा रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: शुक्र व बुध जॉब में उन्नति देंगे। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे।श्री सूक्त का पाठ करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद रंग शुभ है। 

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: शुक्र व चन्द्र गोचर सफलता देगा। लाल रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज गुरु व चन्द्र गोचर की शुभता के कारण शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: जॉब में किसी बात की चिंता आपको परेशान कर सकती है। किसी प्रिय मित्र के आगमन के संकेत हैं।बजरंगबाण का पाठ करें। सफेद रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज का दिन थोड़ा संघर्ष का है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। हरा रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज यात्रा का सानन्द लेंगे।जॉब में उन्नति हो सकती है। व्यवसाय में थोड़ा तनाव मिल सकता है।पीला रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat