लाइव टीवी

आज का राशिफल 08 जनवरी 2021: आज तुला व मकर राशि के लोग होंगे लाभान्वित, मेष के छात्रों को मिलेंगे नवीन अवसर

Updated Jan 08, 2021 | 05:15 IST

आज का राशिफल, 08 जनवरी 2021: सूर्य धनु में है। राहु वृष में है।केतु मंगल प्रधान राशि वृश्चिक में है।बुध भी अब गुरु व शनि के साथ मकर में आ चुका है।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। पढ़ें अपना आज का राशिफल।

Loading ...
aaj ka rashifal 08 january 2021
मुख्य बातें
  • सूर्योदय के समय स्वाती नक्षत्र है।
  • चन्द्रमा तुला राशि में है।
  • सूर्य धनु में है।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय स्वाती नक्षत्र है।चन्द्रमा तुला राशि में है। सूर्य धनु में है। राहु वृष में है। केतु मंगल प्रधान राशि वृश्चिक में है। बुध भी अब गुरु व शनि के साथ मकर में आ चुका है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज तुला व मकर राशि के लोग लाभान्वित होंगे। मेष राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। धनु व कुम्भ राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें अपना 08 जनवरी का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: इस राशि के लोग आज जॉब में उच्चाधिकारियों के सहयोग से सफलता की प्राप्ति करेंगे। जॉब में प्रोमोशन की संभावना है। छात्र लाभान्वित होंगे।लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन मंगलमय है।रुके सरकारी कार्यों को सम्पन्न करने का समय  है। जॉब में उन्नति की तरफ अग्रसर होंगे। मित्रता आज लाभ प्रदान करेंगी। सफेद रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जॉब में परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा रंग शुभ है। गणेश जी की पूजा करें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: इस राशि का स्वामी चन्द्रमा व मंगल का गोचर आज व्यवसाय में रियल स्टेट में उत्कर्ष देगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। नारंगी रंग शुभ है।आज गाय को केला खिलाएं।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: सूर्य,गुरु व चन्द्र गोचर आपको जॉब में लाभ दे रहा है । जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है। व्यवसाय में उन्नति है।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। गणेश जी की पूजा करते रहें। नीला रंग शुभ है। पिता का आशीर्वाद लें। गाय को पालक खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: व्यवसाय में शुक्र व चन्द्र गोचर की अनुकूलता के कारण अचानक बड़े लाभ की संभावना है। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today:  व्यवसाय में सफल रहेंगे ।जॉब में प्रोन्नति की तरफ अग्रसर रहेंगे। मित्रों से लाभ है। आपके लिए आज का दिन मंगलमय है। नारंगी रंग शुभ है।


9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी।धन व्यय के संकेत हैं। सफेद रंग शुभ है। गुरु व चन्द्र गोचर छात्रों के लिए बहुत बेहतर  है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: आज व्यवसाय में शनि व चन्द्र गोचर का लाभ मिलेगा। नीला रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। आज बजरंगबाण का पाठ अवश्य करें।उड़द का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: छात्र सफल रहेंगे । व्यवसाय में उन्नति करेंगे। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। हनुमान जी के मंदिर जाएं व  उनकी तीन परिक्रमा करें। हरा रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: छात्रों को सफलता मिलेगी।आज अन्न दान करें। सफेद रंग शुभ है। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। संतान को प्राप्त उन्नति से मन खुश रहेगा।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat