लाइव टीवी

Aaj ka Rashifal 09 May 2022: कर्क व मकर राशि के लोग प्यार के मामले में रह सकते हैं संवेदनशील, जानिए क्या कहता है राशिफल

Updated May 08, 2022 | 16:58 IST

Aaj ka rashifal 09 May 2022: सिंह व मकर राशि के जातक व्यवसाय में उन्नति करेंगे। मकर,कन्या व कुम्भ राशि के छात्रों को लाभ होगा। यहां पर देखें 09 मई का राशिफल।

Loading ...
Aaj ka Rashifal 09 May 2022
मुख्य बातें
  • शनि कुम्भ राशि में हैं।
  • चन्द्रमा चित्रा नक्षत्र में रहेंगे।
  • सिंह व मकर राशि के जातक व्यवसाय में उन्नति करेंगे।

09 मई 2022 का राशिफल: आज चन्द्रमा कर्क राशि में है तथा 05:09pm के बाद चन्द्रमा सिंह राशि में जाएंगे । प्रातःकाल के समय चन्द्रमा चित्रा नक्षत्र में रहेंगे।गुरु मीन राशि में हैं। शनि कुम्भ राशि में हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज युवा विशेषकर कर्क व मकर राशि के लोग प्यार के मामले में बहुत ही संवेदनशील रह सकते हैं।

सिंह व मकर राशि के जातक व्यवसाय में उन्नति करेंगे।मकर,कन्या व कुम्भ राशि के छात्रों को लाभ होगा। कर्क तथा मीन के छात्र जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे। वृष व तुला राशि के लोग स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।आइए जानते हैं अब प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 09 मई 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल
आज आपको जॉब में किसी मेष या सिंह राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ होना चाहिए। 05:09 pm के बाद व्यवसायको एक नयी दिशा देने में सफलता प्राप्त होगी। किसी जमीन या मकान को क्रय करने में ससुराल का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।पीला व हरा रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल
आज का दिन06:45pm के बाद व्यवसाय में रुके कार्यों पर चतुर्थ चन्द्रमा विजय प्राप्त करवा सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर किसी भी विवाद में मत पड़ें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।सफेद व नीला रंग शुभ है।युवा प्यार के मामले में संवेदनशील रहेंगे।उड़द का दान करें।

3. मिथुन राशिफल
आज आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा।05:09 pm के बाद सवा दो दिन व्यवसायिक कार्यों को विस्तार देंगे। सूर्य मेष में हैं। आज आपकी हेल्थ बहुत अच्छी  रहनी चाहिए। प्रेम के मामले में भावुकता परेशान कर सकती है।हरा व नीला रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल
05:09pm के बाद  चन्द्रमा द्वादश है।आज मन को एकाग्र करें। जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।कई दिनों से रुके कुछ सरकारी कार्य पूर्ण होंगे। नए उमंग व उत्साह से जीवन पथ पर चलें। पीला व नारंगी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

5. सिंह राशिफल
यात्रा से दूर रहें।  सम्बन्धों में दूरियों को मिटाने के लिए प्रयास करना बेहतर है।05;09 pm के बाद व्यवसाय में किसी नयी कार्य योजना पर अपने आपको समर्पित करेंगे। हरा व नारंगी रंग शुभ है।चावल का दान करें।

Also Read: पंचांग: माता दुर्गा की उपासना के साथ दुर्गासप्तशती का करें पाठ, माता पार्वती जी की करें स्तुति

6. कन्या राशिफल
चन्द्रमा एकादश शुभ है।आज परिवार में उच्चाधिकारियों से किसी रिश्ते को सुधारने में अपने मन की सुनें जल्दबाजी में मामला बिगड़ भी सकता है। आसमानी व हरा रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें। कर्क व कन्या राशि के मित्र से लाभ मिल सकता है।मंगल के द्रव्य गेंहू व गुड़ का दान करें।

7. तुला राशिफल
गुरु खष्ठम व 05:09pm के बाद नवम चन्द्रमा शुभ है।आपकी राशि का स्वामी शुक्र व मित्र बुध अनुकूल है।आज चन्द्रमा व गुरु व्यवसाय में किसी निर्णय को लेकर फाइनल डिसीजन की स्थिति उत्पन्न कर सकते हैं।आप एक कल्पनाशील व्यक्ति हैं।नीला व सफेद रंग शुभ है। 

8. वृश्चिक राशिफल
राशि स्वामी मंगल व गुरु का गोचर व 05:09pm के बाद चन्द्रमा का मिथुन गोचर शुभ है।आज पँचम गुरु व मेष का सूर्य जॉब व व्यवसाय में सफलता दिलवा सकते हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। प्यार के रिश्ते को विवाह में बदलने के सुखद संयोग बन सकते हैं। संतान को लेकर कोई सुखद समाचार मिल सकता है।चावल का दान करें।

9. धनु राशिफल
आज का दिन जॉब में प्रगति का है।व्यवसाय में उन्नति का समय है।आज धन का आगमन होगा।वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए।लाल व नारंगी रंग शुभ है।दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।मसूर का दान करें।छात्र सफल रहेंगे।

10. मकर राशिफल
05:09pm के बाद चंद्रमा बुध प्रधान मिथुन में हैं।जॉब को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं।स्वास्थ्य खराब हो सकता है। युवा प्यार के मामले में सफल रहेंगे। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा।आर्थिक प्रगति सम्बन्धित सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। धन प्राप्ति की भी संभावना है।नीला व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल
आज 05:09 pm के बाद चन्द्रमा पँचम शुभ है।परिवार में विवादों से अपने को दूर करें।हरा व बैगनी रंग शुभ है।गाय को पालक व केला खिलाएं।कार्यों की अधिकता से में तनाव मत लें।तिल व गुड़ का  दान करें।

12. मीन राशिफल
आज 05:09 pm के बाद व्यवसाय में रुके कार्य को पूर्ण करेंगे। परिवार संग यात्रा से आनंदित रहेंगे। जॉब में अपने कार्यों से सन्तुष्ट रहेंगे।नारंगी व पीला रंग शुभ है।दाम्पत्य जीवन में प्यार बना रहेगा।धार्मिक पुस्तक का दान करें।श्री अरण्यकाण्ड का पाठ लाभदायक है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat